फिल्म बागबान का एक दृश्य.
4G और 5G के युग में आज भी हैल्लो, हैल्लो... आवाज नहीं आ रही! अब आ रही है? कट गया... ये हर किसी के साथ हो रहा है. लाख दावे कर ले कोई कंपनी कि वो नेटवर्क के मामले में सबसे आगे हैं, हकीकत सबके सामने है. कॉल ड्रॉप, खराब वॉइस क्वालिटी, स्लो इंटरनेट और आए दिन सर्वर डाउन जैसी दिक्कतें भी लाइफ का हिस्सा बन चुकी हैं. मगर चिंता मत कीजिए. ये सिर्फ हमारे-आपके साथ ही नहीं हो रहा है. रिलायंस जियो के पापा मुकेश अंबानी के खासमखास अमिताभ बच्चन के साथ भी हो रहा है. वो इससे काफी परेशान हैं. वो लगातार 4G और 5G स्पीड की होड़ में सर्विस के नाम पर धोखा देने वाली टेलीकॉम कंपनियों से परेशान हैं. अमिताभ ने 15 जनवरी देर रात एक ट्वीट किया है. इसमें लिखा है- '3जी, 4जी, हां जी, नहीं जी, सोचो जी, चलो जी.. पर तमाम बातों , बहसों के बावजूद इंटरनेट चल नहीं पाता है. कॉल ड्रॉप होती है. बिना किसी सूचना के बंद भी हो जाती है. ये परेशान करने वाला है. स्पीड और कनेक्टिविटी के सारे दावे बेकार हैं.'
पिछले साल जनवरी में अमिताभ ने वोडाफोन को लेकर भी एक ट्वीट किया था-

वोडाफोन के खिलाफ अमिताभ की इस ट्वीट के बाद जियो की सिम लेने वालों में भारी उछाल देखा गया था. मौका देखते ही रिलायंस जियो ने अमिताभ को जियो सिम ऑफर की थी. वहीं सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई थी कि वो वोडाफोन और जियो छोड़, अमिताभ आइडिया नेटवर्क क्यों नहीं यूज करते हैं जिसके ब्रैंड अंबेसडर बेटे अभिषेक बच्चन हैं.
Also Read:
ये जो अजीब से नंबर आते हैं न टीवी स्क्रीन में, वो ऐंवेई नहीं हैं