अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही जंग को आज 10 दिन हो चुके हैं. ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अरब देशों पर मिसाइल दाग रहा है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि ये जंग कुछ हफ्ते और चलेगी. लेकिन अमेरिका के अंदर क्या चल रहा है? क्या ट्रंप के साथ-साथ अमेरिकी भी ये जंग चाहते हैं?
'ईरान से जंग में बस एक गलती न करें... ', ट्रंप समर्थक युद्ध से चिंतित, क्या राष्ट्रपति मानेंगे इनकी बात?
Americans on US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि ये जंग कुछ हफ्ते और चलेगी. लेकिन अमेरिका के अंदर क्या चल रहा है? क्या ट्रंप के साथ-साथ अमेरिकी भी ये जंग चाहते हैं? उनका क्या कहना है? सब जानते हैं.


डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर कई तरह के स्पष्टीकरण दिए हैं. उन्होंने साफ़ कहा कि आगे और अमेरिकी हताहत हो सकते हैं. ट्रंप ने तेल और गैस के बढ़ते दामों की चिंता को साफ़ नकार दिया. जबकि लोगों के अंदर इसकी चिंता बनी हुई है.
ऐसे में न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने ट्रंप के कुछ समर्थकों से बात की. 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले 8 वोटर्स से ईरान के खिलाफ जंग पर राय ली. वे सभी फिलहाल ईरान के खिलाफ जंग का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि ज़मीन पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती ठीक नहीं होगी.
सर्वे में हिस्सा लेने वाले एक शख्स ने कहा,
हमने जिस हद तक उन पर बमबारी की है, वह ठीक है, लेकिन ट्रंप ने जमीनी स्तर पर सैनिकों की तैनाती और सैनिकों की मौत की बात की है, और मैं इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकता.
आठ में से पांच वोटर्स का कहना है कि वे हवाई और समुद्री हमलों को पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं, क्योंकि यही ईरान को लंबी दूरी और परमाणु मिसाइलों का भंडार करने से रोकने का एकमात्र तरीका है. बाकी तीन थोड़े कन्फ्यूज़ नज़र आए. उनका कहना है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है और अमेरिकी नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है.
ईरान के खिलाफ जंग के समर्थकों ने ट्रंप पर अपना विश्वास जताया है. उनका कहना है कि “अमेरिका खतरे को भांपने में सक्षम रहा है. हमें ट्रंप पर पूरा भरोसा है.”
वहीं जंग के खिलाफ कुछ लोगों ने अपना पक्ष रखा. एक और वोटर ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि स्ट्राइक तब करना चाहिए जब अमेरिकी नागरिकों की जान पर बन आए. उन्होंने कहा वो गैस के बढ़ते दामों को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने ये भी कहा कि “अमेरिका को इज़रायल के लिए नहीं लड़ना चाहिए.” उन्होंने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था.
एक वोटर ने आतंकी हमले की चिंता भी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा,
अगर हम उनके भाई और पिता को मारेंगे तो कल वो हमारी ज़मीन पर आकर हमारे पिता और भाई की जान लेंगे.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पेजेश्कियान की 'माफी' से ईरान में उबाल, IRGC भी नाराज, दुबई पर हमले में 1 की मौत
रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते भी एक सर्वे किया था. उसमें 1,282 अमेरिकी नागरिकों से राय ली गई थी. 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले लगभग दो-तिहाई लोगों ने कहा कि वे हमलों का समर्थन करते हैं, जबकि 9% ने असहमति जताई, बाकी 27% ने रुख स्पष्ट नहीं किया.
वीडियो: दुनियादारी: ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुनने पर ट्रंप ने क्या डिमांड रखी?











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)


