ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिका और इजरायल ने मिलकर एक ‘अमेरिकन’ जेट को मार गिराया है. ये बात थोड़ी अटपटी लग सकती है. चलिए थोड़ा सा क्लियर करते हैं. खबर है कि अमेरिका ने अपने ही बनाए एक ईरानी फाइटर जेट को मार गिराया है. दरअसल, ईरान की एयरफोर्स में F-14 फाइटर जेट्स हैं, जिसे अमेरिका ने कभी ईरान को दिया था. अब यही विमान हमले के दौरान अमेरिकी सेना ने तबाह कर दिया. इन जेट्स को ‘टॉमकैट’ नाम से भी जाना जाता है. वही टॉमकैट जो टॉप-गन मूवी में पीट मिचेल ‘मैवरिक’ उड़ाया करता था.
ईरान पर हमले में US ने 'अमेरिकन' फाइटर जेट मार गिराया
ईरान को 1976 में US में बने 79, F-14 मिले थे. तब देश पर शाह का राज था. लेकिन 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सब कुछ बदल गया. ये विमान तब इस्लामिक रिपब्लिक के अंडर आ गए. और अमेरिका से सपोर्ट मिलना भी बंद हो गया.
.webp?width=360)

अमेरिका-इजरायल का दावा है कि उन्होंने इस्फाहान एयरबेस पर खड़े इन जेट्स पर हमला किया है. Jerusalem Post की रिपोर्ट के मुताबिक IDF ने दावा किया कि जिन टारगेट को सफलतापूर्वक नष्ट किया, उनमें ईरान के कई F-14 फाइटर जेट, साथ ही डिटेक्शन और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल थे, जो IDF एयरक्राफ्ट के लिए खतरा बन सकते थे. ये जेट इस्फाहान के एयरपोर्ट पर थे. ये वही शहर है जहां इजरायल ने पहले गदर-क्लास बैलिस्टिक मिसाइलों और उनके लॉन्च प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया.
ईरान को 1976 में US में बने 79, F-14 मिले थे. तब देश पर शाह का राज था लेकिन 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सब कुछ बदल गया. ये विमान तब इस्लामिक रिपब्लिक के अंडर आ गए और अमेरिका से सपोर्ट मिलना भी बंद हो गया. US नेवी ने 2006 में F-14 को रिटायर कर दिया था. उसकी जगह F-18 ने ले ली थी लेकिन ईरान अकेला ऐसा देश है जो अभी भी ट्विन-इंजन फाइटर जेट का इस्तेमाल करता है. क्या खास है इस जेट में, ये भी जान लेते हैं.
- इंजन: दो Pratt & Whitney TF30-P-414A टर्बोफैन इंजन
- स्पीड: मैक 2.25-2.34
- रेंज: लगभग 2,900 किलोमीटर
- लंबाई: 19.1 मीटर
- ऊंचाई: 4.8 मीटर
- विंगस्पैन 19.55 मीटर
- अधिकतम टेक-ऑफ वजन (MTOW): लगभग 33.7 टन
- हथियार: 20mm M61 A1 वल्कैन कैनन AIM-54 Phoenix मिसाइल, AIM-7 स्पैरो मिसाइल, AIM-9 Sidewinder मिसाइल
- हथियार का वजन: 6,580 किलोग्राम तक का एक्सट्रा लोड उठाने में सक्षम
- रडार: 24 टारगेट को डिटेक्ट कर सकता है, 6 टारगेट्स पर एक साथ हमला कर सकता है.

हालिया अपडेट ये है कि फिलहाल अमेरिका के हमले लगातार जारी हैं. अगर फ्लाइट रडार को देखें तो, लगभग 2 टैंकर विमान हमेशा ईरान की सीमा के आसपास ही दिख रहे हैं. टैंकर विमान, हवा में उड़ान के दौरान फाइटर जेट्स को रिफ्यूल करने के काम आते हैं. तो इसे देख कर यही लगता हैं कि ईरान पर अभी और भी एयर स्ट्राइक्स होंगी.
वीडियो: आसान भाषा में: 'सस्ते ड्रोन' मंहगे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए चुनौती बन रहे, लेकिन कैसे?












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



