The Lallantop

रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद भी अब तक सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं?

फिल्म के शुरुआती प्रमोशनल एसेट्स को जनता से बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला.

Advertisement
post-main-image
'बैटल ऑफ गलवान' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

Battle of Galwan के बाद Salman Khan क्या करने वाले हैं, इस पर काफी बातें हो रही हैं. मगर उनकी ये वॉर ड्रामा कब रिलीज़ होगी, उसका कुछ अता-पता नहीं है. ऑफिशियल अनाउंसमेंट के हिसाब से तो ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ जानी चाहिए. मगर मार्केट में इसका बज़ कमज़ोर होता जा रहा है. मेकर्स ने जो शुरुआती प्रमोशनल एसेट्स रिलीज़ किए थे, उनकी भारी आलोचना हुई. अब चर्चा है कि सलमान अभी तक 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैसे तो मेकर्स महीनों पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके थे. दिसंबर में सलमान के बर्थडे पर इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी गई थी. मगर इसके बाद फिल्म के दो गाने आए और दोनों को ही लोगों से काफ़ी ठंडा रिस्पॉन्स मिला. इसलिए सलमान ने फैसला किया कि वो पैचवर्क के साथ फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करेंगे. रीशूट की टाइमलाइन तय समय से ज्यादा खिंच गया. ऐसे में रिपोर्ट आई कि मेकर्स इसे 15 अगस्त के आसपास रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं. इस बात को और हवा तब मिली, जब अक्षय कुमार ने सलमान से बात कर 'भूत बंगला' को प्रीपोन कर दिया. उन्होंने अपनी फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज़ करने का फैसला किया है. यानी ऑन पेपर सलमान की मूवी से ठीक एक हफ्ते पहले.

ऐसे में फैन्स को ये महसूस होने लगा कि सलमान 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बेहद आश्वस्त नहीं हैं. इंटरनेट पर जो नई खबरें चल रही हैं, उनके मुताबिक, इस फिल्म का केस बिगड़ता चला जा रहा है. हालांकि फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिल्म का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है. अब तक फिल्म का रॉ कट सीक्वेंस में भी नहीं डाला गया है. न ही पोस्ट प्रोडक्शन, बैकग्राउंड स्कोर और VFX का काम हुआ. ये सब करने के बाद मेकर्स सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए एक टेस्ट स्क्रीनिंग रखेंगे.  

Advertisement

इंडस्ट्री के कुछ भीतरी सूत्रों का कहना है कि सलमान अपनी हर फिल्म में लोगों का मसीहा बन जाते हैं. 'बैटल ऑफ गलवान' में भी वो यही कर रहे हैं. मगर सलमान अब इस तरह की फिल्में नहीं करना चाहते. इसलिए फिल्म में कुछ बदलाव करवाए गए हैं.  

खबर है कि 'बैटल ऑफ गलवान' की स्क्रिप्ट में कई चेंज गए हैं. अब इसकी कहानी कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की ज़िंदगी से हल्के-फुल्के ढंग से ही प्रेरित होगी. इसमें गलवान वैली संघर्ष की कहानी पर अधिक फोकस किया जा रहा है. मूवी को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई नए सब-प्लॉट जोड़े गए हैं. इसमें एक नए एंट्री सीक्वेंस और कुछ फ्लैशबैक सीक्वेंस को शामिल किया गया है. इसलिए सलमान इन दिनों क्लीन शेवन लुक में नज़र आ रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि फिल्म की शूटिंग फाइनली कंप्लीट हो चुकी है. इसलिए अब जो भी होना है, वो अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा.

अंतिम समय पर किए जा रहे ये बदलाव फिल्म की कितनी मदद कर पाएंगे, फिलहाल तो ये कहना मुश्किल है. ट्रेड सर्कल के लोग इसकी रिलीज़ डेट को लेकर डाउट में हैं. इस साल के ज्यादातर फेस्टिव वीकेंड्स दूसरी बड़ी फिल्मों ने बुक कर लिए हैं. ऐसे में सलमान के पास केवल दो ऑप्शन बचेंगे. अव्वल ये कि वो किसी अन्य बड़ी फिल्म के साथ क्लैश करें. या नॉन-फेस्टिव दिन यानी सामान्य दिन में अपनी फिल्म को थिएटर्स में उतारें. हालांकि अभी ये केवल इंटरनेट पर चल रही थ्योरीज़ और रिपोर्ट्स हैं. ‘बैटल ऑफ गलवान’ कैसी बनी है और कब रिलीज़ होगी, ये मेकर्स के अलावा कोई और नहीं बता सकता.  

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की 'बैटल ऑफ़ गलवान' की तारीख आगे बढ़ी, आमिर खान की फिल्म से टकराएगी?

Advertisement