The Lallantop

गुस्सा आया कंडोम में केला भरा, गांठ बांधी, निगल गया, फिर टट्टी-पेशाब सब बंद हो गया

चीखता हुआ अस्पताल पहुंचा, लेकिन सच्चाई तब भी नहीं बताई

Advertisement
post-main-image
ये मामला अमेरिका में सामने आया है | पहला फोटो: 'क्यूरियस, दूसरा प्रतीकात्मक फोटो: आजतक

अमेरिका में एक व्यक्ति ने अजीबो-गरीब हरकत की. उसे इतनी तेज गुस्सा आया कि उसने कंडोम निगल लिया. वो भी केले से भरा हुआ. कुछ समय बाद जब उसका गुस्सा शांत हुआ तो लेने के देने पड़ गए. पेट में जोर से दर्द शुरू हो गया और फिर भागा-भागा अस्पताल पहुंचा. अस्पताल पहुंचकर उसने डॉक्टर्स को क्या शिकायत है ये बता दिया. लेकिन ये नहीं बताया कि ये शिकायत उसे क्यों है? बीते हफ्ते ये रिपोर्ट अमेरिका की 'क्यूरियस' पत्रिका ने छापी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पत्रिका के मुताबिक इस व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स को बताया कि करीब आठ घंटे पहले उसके पेट में दर्द शुरू हुआ. डॉक्टर्स के मुताबिक जब वो अस्पताल पहुंचा तो उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी. साथ ही लगातार उल्टियां आ रही थीं. वो इस कदर परेशान था कि कुछ खा नहीं पा रहा था. उसने ये भी बताया कि उसे टट्टी और पेशाब लग रही है, लेकिन कर नहीं पा रहा है. इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे तुरंत इमरजेंसी विभाग में भेज दिया.

सीटी स्कैन में खुला राज

पत्रिका ने आगे लिखा है कि इसके बाद डॉक्टर्स ने 34 साल के पीड़ित का सीटी स्कैन किया. इस दौरान उस व्यक्ति के पेट में कंडोम दिखा. इस कंडोम के अंदर केला भरा हुआ था. ये केला भरा कंडोम पेट के निचले हिस्से में छोटी आंत में जाकर चिपक गया था. डॉक्टर्स के मुताबिक सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने सब कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसे करीब 24 घंटे पहले गुस्सा आया था. और उसी दौरान उसने कंडोम में केला भरा और उसे निगल लिया. डॉक्टर्स के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का अवसाद में चले जाने का एक लंबा इतिहास था. लेकिन, गुस्से और अवसाद में इस तरह की घटना पहली बार ही की.  

Advertisement

इसके बाद डॉक्टर्स ने उसका ऑपरेशन किया और केले से भरे कंडोम को उसकी छोटी आंत से बाहर निकाला. ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई. डॉक्टर्स के मुताबिक अब वो व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है.

वीडियो: अमेरिका के राष्ट्रपति के घर छापा पड़ा, 13 घंटे तलाशी में क्या मिला?

Advertisement
Advertisement