The Lallantop

संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ का बेटा, दारू पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया

शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. पकड़ाया तो हंगामा मचा दिहिस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुंबई पुलिस ने बाबू जी के बेटे को पकड़ लिया. बाबू जी माने संस्कार की मूरत. आलोक नाथ. उनके बेटे शिवांगनाथ का शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में काटा है. (Sorry चालान लिखना भूल गया था.)
शिवांग अपनी एक फ्रेंड की बड्डे पार्टी से कुछ फ्रेंडों के साथ घर लौट रहा था. खार थाने के सामने जब पुलिस ने कार रोकी. खार और कार क्या गजब का कॉम्बो है. तो पुलिस को देख उसने कार और तेजी से भगा दी.
पुलिसवालों ने पीछा किया. उसको सांताक्रूज से पकड़ लिया और थाने लेकर आए. इस दौरान उसके फ्रेंडों ने हंगामा भी किया. पुलिस ने शिवांग की कार को भी जब्त कर लिया है. अच्छा सुनो, दारु पीना गलत नहीं है. पर ऐसे पुलिस से झगड़ना गलत है. ऐसे कार चलाना गलत है. आप ऐसे कार चलाओगे और किसी को ठोंक दोगे. ये तो गलत है न. और ये बस मजाक की बात है. उनके पापा की कोई गलती नहीं कि वो संस्कारी रोल करते हैं और उनका बेटा शराब पीकर कार चलाने में पकड़ाता है. वैसे एक बात और कहें. ये कोई पहला मौक़ा नहीं है जब उनका बेटा शराब पीकर गाड़ी चलाने के चक्कर में मुसीबत में फंसा हो ;) alok_salman_1402057341_540x540

Advertisement
Advertisement