#मीटू कैंपेन पर बेस्ड एक फिल्म आ रही है. नाम है '#मैं भी'. इस फिल्म में आलोक नाथ एक ऐसे जज का रोल कर रहे हैं, जो सेक्शुअल हैरसमेंट जैसी चीज़ों के खिलाफ काम कर रहा है. नासिर खान डायरेक्टेड इस फिल्म में आलोक के साथ खालिद सिद्दीकी, शावर अली, मुकेश खन्ना और शाहबाज़ खान भी काम कर रहे हैं.

आलोक नाथ पर कई बार शराब पीकर महिलाओं से बद्तमीज़ी करने का आरोप लग चुका है.
एक्टर खालिद सिद्दीकी ने मुंबई मिरर से फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ये फिल्म एक चाइल्ड मोलेस्टेशन के बारे में होगी, जिसके खिलाफ कुछ लोग लड़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये एक ऐसा टॉपिक है, जिसके जुड़ी कम ही चीज़े अब तक हमें बड़े पर्दे पर देखने को मिली हैं. खालिद का किरदार की ज़िंदगी भी फिल्म के अन्य किरदारों की तरह मोलेस्टेशन की घटना के बाद बदल जाती है. उनके जीवन में क्या बदलाव आता है, फिल्म इसी विषय पर बात करेगी.
इससे पहले की हम इस फिल्म के मेकर्स को कोसना शुरू करें, ये जान लेना ठीक रहेगा कि आलोक नाथ ने इस खबर को कंफर्म किया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल वो किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे है. ये फिल्म उन्होंने कुछ दिनों पहले ही शूट की थी.
वीडियो देखें: विंता नंदा ने ‘संस्कारी’ आलोक नाथ पर लगाया रेप का इल्जाम
























