The Lallantop

लेओ, हैशटैग तरकारी वाली की जनम पत्री भी आ गई है

नाम गांव सब पता चल जाएगा लेकिन फेसबुक प्रोफाइल न खोजने लगना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तान के चाय वाले अरशद की तो लाइफ बन गई. सोशल मीडिया का दहकच्चर किसी को भी लाइम लाइट में ला देता है. चाय वाले के बाद नंबर सब्जी वाली का लगा. #Tarkariwali ट्रेंड कर रहा है दो दिन से. चाय वाले की एक फोटो थी. सब्जी वाली की दो हैं. "खूबसूरती तो मन में होती है" कहने वाले भी इसको खूबसूरत कह रहे हैं. क्यूरियॉसिटी ये बढ़ी कि भैया बिटिहनी का नाम गांव पता लगाया जाए.
Image: Facebook
Image: Facebook

तो सुनो भाई कान इधर लाओ. लड़की का नाम कुसुम श्रेष्ठ है. नेपाल में जिला गोरखा है. वहीं भूम्लिचोक देवस्थान है. वहीं की रहने वाली है. इसी जिले में पिछली बार भूकंप आया था. कुसुम, ज्ञानू और चंद्र नारायण श्रेष्ठ की इकलौती दुलारी हैं.
tarkari wali 1

Image: FB
Image: FB

श्रेष्ठ फैमिली की गुजर बसर खेती से होती है. मम्मी पापा सब्जी उगाते हैं और बिटिया पास के बाजार में बेचती है. पढ़ाई करती हैं, अभी 11वीं में हैं. स्कूल पास ही के चितवन जिले में है.


ये भी पढ़ें:
करण जौहर को अगली फिल्म की स्टारकास्ट मिल गई है!

Advertisement
Advertisement