The Lallantop

सबसे अमीर एथलीट ड्रग टेस्ट में फ़ेल!

शारापोवा ड्रग टेस्ट में फेल हो गयी हैं. लोग कह रहे हैं सचिन को न पहचानने से भगवान ने रूठकर ये सज़ा दी है. पढ़ें ख़बर का पोस्टमार्टम.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाऊ फ़ीमेल एथलीट मारिया शारापोवा डोपिंग टेस्ट में फ़ेल हो गयी हैं. शारापोवा रशियन टेनिस प्लेयर हैं और फ़िलहाल रैंकिंग में 7वें स्पॉट पे काबिज हैं. शारापोवा ने ये टेस्ट ऑस्ट्र्रेलियन ओपन के दौरान दिया था. उनके सैम्पल में मेलडोनियम (Meldonium) नाम की एक दवा की मात्रा ज़्यादा पायी गयी.
Maria at the press conference
Maria at the press conference



क्या है मेल्डोनियम?

The recently banned drug
The recently banned drug

मेल्डोनियम का केमिकल नाम है मिलड्रोनेट (Mildronate). इस दवा को तब इस्तेमाल किया जाता है जब शरीर के टिश्यूज़ में ब्लड सप्लाई कम हो रही हो जिसकी वजह से उनमें ऑक्सीजन और ग्लूकोज़ की कमी हो जाती है. इस दवाई से दिल और खून की सप्लाई की बीमारी से जूझने वाले ज़्यादा फिज़िकल क्षमता और बेहतर मेंटल फंक्शन पा सकते हैं.


WADA ने क्यूं किया इसे बैन?

WADA = World Anti Dope Agency
मेल्डोनियम शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाती है इसलिए स्टैमिना और एन्ड्यूरेंस अपने आप बढ़ता है. WADA ने इस ड्रग को 'metabolic modulator' की कैटेगरी में रक्खा है जिसका मतलब है कि ये किसी भी इंसान की ताकत को बढ़ा सकता है, स्ट्रेस से बचाता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बेहतर फंक्शन करने में मदद करता है.


क्या कहना है शारापोवा का?

शारापोवा कहती हैं कि वो इस दवा को पिछले 10 सालों से ले रही थीं. उनका कहना था कि वो काफी जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रही थीं क्यूंकि उनके शरीर में मैगनीशियम की कमी है. उनके EKG (Electrocardiogram) रिज़ल्ट खराब आ रहे थे. और साथ ही उनके परिवार में डायबिटीज़ की बीमारी एक परम्परा जैसे चली आ रही थी.


समस्या है क्या?

समस्या ये है कि मेल्डोनियम अभी तक बैन नहीं किया गया था. इसे 16 सितम्बर 2015 को बैन की हुई दवाइयों में शामिल कर लिया गया और 1 जनवरी 2016 से इस कानून को लागू कर दिया गया. मारिया पिछले दस सालों से ये दवा ले रही थीं. तब ये बैन नहीं थी. अब अचानक बैन हो जाने से इनको ये दिक्कत हुई. जनवरी में दवा के बैन होने के ठीक बाद फरवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट था जिसके पहले हुए टेस्ट में इनके सैम्पल में इस दवा की मौजूदगी सामने आई. बस! लग गया मारिया पे बैन.
मतलब साफ़ है कि मारिया के हिसाब से वो ड्रग नहीं परिस्थितियों की शिकार हैं.


क्या होगा मारिया का?

मारिया शारापोवा को 12 मार्च से प्रोफेशनल टेनिस खेलने से सस्पेंड कर दिया जाएगा. उनपर चार साल तक का बैन लग सकता है. अगर शारापोवा ये प्रूव कर देती हैं कि उनकी बीमारी ऐसी थी जिसमें उन्हें इतनी ज़्यादा मात्र में मेल्डोनियम लेनी ही पड़ती थी तो उनका बैन आधा हो जायेगा. यानी 4 साल से 2 साल.


क्या असर पड़ेगा शारापोवा पर?

शारापोवा की कीमत 165.8 मिलियन डॉलर आंकी जाती है. अब इन हालातों में ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें लगभग 21 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा.
nike
स्पोर्ट्स एपैरल बनाने वाली कंपनी NIKE ने शारापोवा के ड्रैग टेस्ट में पॉज़िटिव आते ही उनके साथ चल रही 11 साल पुरानी डील बंद कर दी है. इससे उन्हें लगभग 12.5 मिलियन डॉलर का चूना लगेगा.
l_heuer-aufkleber-klein_web
इसके अलावा स्विट्ज़रलैंड की घड़ी बनाने वाली कंपनी TAG HEUER के साथ उनके 2015 में बंद होने वाले कॉन्ट्रैक्ट के फिर से शुरू होने की बात चल रही थी जो अब बंद हो गयी है.
porsche-logo
गाड़ियाँ बनाने की मशहूर कम्पनी पोर्श (PORSCHE) ने भी ये ऐलान कर दिया है कि आने वाली कोई भी एक्टिविटी जो कंपनी ने शारापोवा के साथ प्लान करी थी, नहीं होंगी. इस कंपनी के साथ शारापोवा ने 3 साल की डील साइन की थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement