सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में अब लहराएगा तिरंगा, JNU से होगा 'शुभारंभ'
HRD मिनिस्ट्री का ऑर्डर, '207 फीट लंबे तिरंगे को फहराना जरूरी.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा. झंडे ऊंचा रहे हमारा.' तिरंगे के लिए सम्मान सबके मन में है. आपके, हमारे. कुछ लोग देशभक्ति पर कॉपीराइट का दावा करने लगे हैं, तो कुछ देशभक्ति के मूड को किरकिरा करने पर तुले हुए हैं. देशभक्ति और जेएनयू. ये कीवर्ड गूगल से ज्यादा मन में लिखा जाने लगा है. पर मन की बात अब सिर्फ मन की नहीं रही. देश की हो गई है. एचआरडी मिनिस्ट्री ने भी एक मन की बात समझी और फैसला लिया. देश की हर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अब तिरंगा फहराया शुरुआत जेएनयू से होगी.
https://twitter.com/PTI_News/status/700295420136656896 दिल्ली में गुरुवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुखियाओं (VC) की मीटिंग हुई. मुद्दा वही जेएनयू में एंटी इंडिया नारे. तिरंगा फहराने का प्रपोजल था बिहार यूनिवर्सिटी के वीसी का. सारे कुलपतियों को प्रपोजल सही लगा. और हां हो गई. 125 किलो के तिरंगे को 207 ऊंचे फुट पोल पर लगाया जाएगा. यानी दूर से देखा तो तिरंगा लहरा रहा था. पास आकर देखा तब भी तिरंगा ही लहरा रहा था. पहला तिरंगा दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में फहराया जाएगा. हां वहीं, जहां एंटी इंडिया नारे लगाने की वजह से बवाल मचा हुआ है. कन्हैया जेल में है. उमर खालिद फरार है.
https://twitter.com/ANI_news/status/700296996565884929
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















