The Lallantop

गद्दा बिछाकर क्लास में सो रही थी टीचर, बच्चे कर रहे थे पंखा, DM ने कहा अब आराम ही करिए!

UP Aligarh Viral Video: घटना धनीपुर ब्लॉक में गोकुलपुर गांव के प्राइमरी स्कूल की है. एक और पुराना वीडियो सामने आया है. जिसमें वही टीचर बच्चे को छड़ी से पीटती दिख रही हैं.

Advertisement
post-main-image
स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है (Aligarh Viral Video). दिख रहा है कि टीचर चटाई बिछाकर क्लासरूम के फर्श पर आराम से सोई हुई है और आस-पास छोटे-छोटे बच्चे उसे पंखा कर रहे हैं (Teacher Sleeping Kids Fanning). वो बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म में हैं. वीडियो वायरल हुआ तो उसी टीचर का एक पुराना वीडियो भी सामने आ गया. उसमें वो बच्चे की छड़ी से पिटाई कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े शिवम सारस्वत और मोहम्मद अकरम ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है. ताजा घटना धनीपुर ब्लॉक में गोकुलपुर गांव के प्राइमरी स्कूल की है. टीचर के क्लासरूम में सोने और बच्चों से पंखा करवाने को लेकर बवाल हो रहा है. खबर है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद उसी टीचर का एक ‘पुराना वीडियो’ भी चर्चा में आ गया है. पुराने वीडियो में टीचर एक बच्चे की छड़ी से बुरी तरह पिटाई करती दिख रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो एक साल पुराना है. जांच खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर कुरील ने पुष्टि की है कि दोनों वीडियो एक ही टीचर के हैं.

Advertisement

मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एक्शन लिया है. स्कूल की प्रिंसिपल डिंपल बंसल को अध्यापक नियमावली का उल्लंघन करने, बच्चों की पिटाई समेत अन्य मामलों में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें सस्पेंशन अवधि में अलीगढ़ के अतरौली ब्लॉक के चलाकपुर स्कूल से अटैच किया गया है.

राकेश कुमार सिंह का कहना है कि टीम गठित कर दोनों वीडियो की जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- कैंडी क्रश खेलता मिला टीचर, DM ने चेक की फोन हिस्ट्री, ऐसा क्या मिला कि सस्पेंड ही कर दिया?

Advertisement

इसी महीने एक टीचर को क्लास के दौरान फोन चलाने के मामले में सस्पेंड किया गया था. 10 जुलाई को संभल के एक स्कूल में DM राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण किया. जांच के दौरान पता चला कि एक टीचर ने ड्यूटी के वक्त बच्चों को पढ़ाने की बजाय ढाई घंटे तक फोन चलाकर टाइम पास किया. DM ने टीचर के फोन की हिस्ट्री चेक की तो दिखा कि टीचर ने फोन पर गेम खेला था. बात की थी और फेसबुक भी चलाया था. इसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया.

वीडियो: UP के सरकारी स्कूल में Candy Crush खेलते मिले शिक्षक, DM ने खुद चेक किया फोन और फिर...!

Advertisement