मैंनें तुझे देखा हंसते हुए गालों में,
न्यूटन पर सवाल आया तो कॉपी में अली जफर का गाना लिख डाला, फिर टीचर ने क्या किया?
इसका वीडियो वायरल हो रहा है. कॉपी में गाने का म्यूजिक तक लिख डाला- "टुन-टुन-टुन"
.webp?width=360)

बेबस खयालों में, नदियों में नालों में
सालो के पियालों में…………...
ये सबकुछ एक एग्जाम कॉपी में लिखा गया. फिजिक्स का पेपर था. सवाल महान वैज्ञानिक न्यूटन पर पूछा गया था. जवाब में गाना लिख दिया गया. टीचर ने कॉपी चेक की, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया. टीचर ने वीडियो में बहुत कुछ बोला. कुछ ऐसा बोला, जिससे लगा कि वो इस कॉपी से बहुत परेशान हुए.
ये वीडियो पाकिस्तान का है. कॉपी कराची बोर्ड के फर्स्ट इयर के बच्चे की है. न्यूटन पर पूछे गए सवाल में जो गाना लिखा गया, वो अली जफर की फिल्म का है. गाने का नाम है- झूम. गाने के अलावा कॉपी में और भी बहुत कुछ लिखा गया. मसलन, मैं क्लास में सो रहा था, तो मुझे इस सवाल का जवाब नहीं मालूम. ये भी लिखा कि न्यूटन ने बच्चों को फिजिक्स में फंसा दिया.
वहीं टीचर ने कॉपी चेक करते हुए कहा, “ये बच्चे समझते है कि कॉपी चेक करने वाला अंधा होता है.”
साथ ही टीचर ने आगे कहा “क्या होगा इस कौम का!"
दरअसल ये वीडियो एक्टर अली जफर के पास पहुंचा था. एक्टर ने इसे ट्वीट करते हुए उर्दू में कुछ लिखा. जिसका हिंदी अनुवाद ऐसा है,
“यह वीडियो वाट्सएप पर पोस्ट किया गया है. मैं अपने स्टूडेंड से अनुरोध करता हूं कि वो मेरे गाने में फिजिक्स ना ढूंढे. मैं मानता हूं कि फिजिक्स हर जगह होती है, इस गाने की लाइनों में भी है. लेकिन फिर आपको पढ़ाई करते हुए टीचर्स और उनकी शिक्षा का सम्मान करना चाहिए.”
वीडियो ट्विटर पर कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था और अब तक वीडिय़ो को 68 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. 2200 से भी ज्यादा लाइक मिले है. लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन भी दिए हैं.
एक यूजर ने लिखा कि अब न्यूटन के तीनों नियम बताना भी आपकी जिम्मेदारी है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि कितना जिम्मेदारी भरा रिस्पॉन्स दिया है. कई यूजर्स खूब हंसे. एक और यूजर ने कहा कि शायद आपके अगले गाने के लिरिक्स में फिजिक्स के इस सवाल का जवाब मिल जाए.
आतिफ खान नाम के एक यूजर ने लिखा कि वाट तो आइंस्टाइन मे लगा दी है न्यूटन तो यूं ही बदनाम हो गया.
कुछ यूजर्स ने लिखा कि कोई टीचर किसी भी बच्चे के बोर्ड इग्जाम के पेपर का वीडियो कैसे बना सकता है. दूसरे यूजर ने लिखा ये डेटा प्राइवेसी का उल्लंघन है. एक अन्य यूजर ने कहा कि टीचर भी इसी सिस्टम से निकले हैं, तो वो भी इतने काबिल नहीं हैं कि बच्चों को सही पढ़ा सकें.

इस पूरे मामले पर आप क्या सोचते हैं, हमें कॉमेन्ट सेक्शन में जरूर बताएं.
(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं आकांक्षा ने लिखी है.)
वीडियो: यूपी पुलिस के बंदूक वाले वायरल वीडियो पर जवाब बंदूक के साथ दिया गया है





















