The Lallantop

अली जफर पाकिस्तान में सबसे क्यों कह रहे हैं, 'खेल के दिखा'

PSL 4 फरवरी से शुरू होगा. पांच टीमें शामिल हो रही हैं. पर एक भी खिलाड़ी इंडियन नहीं है इस PSL में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तान में PSL शुरू होने जा रहा है. अपने IPL की तरह का ही क्रिकेट का खेला होगा इस 'पाकिस्तान सुपर लीग' में. हां तो बस तैयारियां पूरी फुर्ती से चल रही हैं. PSL का एंथम भी लॉन्च हो गया है. गाया है 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' वाले अली जफर ने.  सुनने में तो मजेदार सुनाई पड़े है गाना. बोले कुछ यूं हैं- खेल के दिखा. https://soundcloud.com/ali-zafar/ali-zafar-khel-ke-dekha-psl-official-anthem अली जफर ने अपने फेसबुक पेज से एंथम का वीडियो भी शेयर किया है. पर ये प्रोमो है वीडियो को. तो बस एक झलक ही मिले पाएगी देखने को. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/aly.zafar/videos/10154463634189119/"] अच्छा ये मत सोचिएगा कि अली जफर ही रॉकस्टार हैं PSL के. एक इंटरनेशनल सुपरस्टार सीन पॉल को भी बुलाया गया है. ओपनिंग सेरेमनी में अली जफर के साथ सीन पॉल भी परफॉर्म करेंगे. 4 फरवरी को होनी है ये ओपनिंग सेरेमनी. तैयारियों का एक वीडियो जे देखो. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/thePSL/videos/978077118925609/"] पीएसएल 4 से 23 फरवरी 2016 के बीच दुबई और शारजहां में खेला जाएगा. ये पांच टीमें PSL में खेलेंगी. 1. इस्लामाबाद यूनाइटेड 2. कराची किंग्स 3. लाहौर कलंदर्स 4. क्वेटा ग्लेडिएटर्स 5. पेशावर जाल्मी

PSL के बारे में और जानना है, तो यहां छुओ....

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement