The Lallantop

पुलिस अवैध शराब नष्ट कर रही थी, पब्लिक बोतलें उठाकर चलती बनी...

Alcohol Bottles Looted: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अवैध शराब की 24 हजार बोतलों को नष्ट किया जा रहा था. तभी लोग शराब की बोतलें उठाकर भाग खड़े हुए.

Advertisement
post-main-image
पुलिस के सामने ही शराब ले भागे लोग (तस्वीर : सोशल मीडिया)

डर के आगे जीत है, इसी बात का प्रमाण देते हुए आंध्र प्रदेश के गुंटूर से वीडियो वायरल है. पुलिस अवैध शराब को नष्ट करने जा ही रही थी कि पास खड़े लोगों ने आव देखा न ताव और पुलिस के सामने ही शराब की बोतल उठाकर दौड़ लगा दी. जिससे जितनी बोतल संभली वो उतनी उठाकर भाग खड़ा हुआ. पुलिस के अफसर ये नजारा देखते रह गए. बाद में पुलिस ने कुछ को रोकने को कोशिश भी की लेकिन वे पुलिस से ही बहस करने लगे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक गुंटूर पुलिस ने चुनावी समय में भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया था. जब्त शराब की कीमत 50 लाख के करीब थी. पुलिस ने जब्त शराब को ठिकाने लगाने की सोची. एसपी सतीश कुमार की देखरेख में नल्लाचेरुवु के डंपिंग यार्ड में शराब को ठिकाने लगाने का दिन तय हुआ. 

सोमवार, 9 सितंबर के दिन सभी 24 हजार बोतलों को लाइन से लगा दिया गया. आसपास के लोग भी ये नजारा देखने एकत्र हो गए. अमूमन पुलिस शराब की बोतलों को डंप करने के लिए रोड रोलर का इस्तेमाल करती है और इसके वीडियो वायरल भी होते रहे हैं. लेकिन इस बार पुलिस ने नया तरीका अपनाया, इस बार प्रोक्लेमर नाम की मशीन का इस्तेमाल किया. 

Advertisement

रोड रोलर की तुलना में ये मशीन धीमी साबित हुई. शीशे के बोतलें धीमे-धीमे टूट ही रही थीं कि पास खड़े लोगों से ये देखा नहीं गया. खुद को रोक नहीं पाए. वीडियो देखें

जिससे जितना बना वो उतनी बोतल उठाकर चलता बना. गुंटूर पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन कुछ लोगों भागने में कामयाब रहे, वहीं कुछ नाकाम. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है. इस वीडियो पर कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

Advertisement

साई समीर नाम के एक यूजर ने कहा कि

‘ऐसा सीन दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलेगा’

Alcohol Bottles Stolen During Destruction
  शराब उठाकर भागने वाले लोगों पर सोशल मीडिया रिएक्शन

वहीं शशांक रेड्डी नाम के यूजर ने सटायर करते हुए कहा कि 

Alcohol Bottles Stolen During Destruction
  शराब उठाकर भागने वाले लोगों पर सोशल मीडिया रिएक्शन

'बहुत बढ़िया, हम भाग्यशाली हैं जो आजादी के 77 साल बाद इस तरह के विकास को देख पाए'

इसे भी पढ़े - दस हजार बच्चों का बाप है दुनिया का सबसे उम्रदराज मगरमच्छ हेनरी!

घटना के बाद बड़ा सवाल ये कि शराब उठाकर भागने वाले लोग मौकापरस्त थे? या फिर घटना को अंजाम योजनाबद्ध तरीके से दिया गया? ये अभी जांच का विषय है.  

वीडियो: आसान भाषा में: क्या होता है QR Code जिससे चुटकियों में हो जाता है पेमेंट?

Advertisement