महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 13 मई को सांप्रदायिक हिंसा भड़की. वहां के अकोला शहर और शेवगांव में दो समुदाय आपस में भिड़ गए (Akola Maharashtra Communal Clash) थे. दो दिन चले दंगों में एक शख्स की मौत हुई है. करीब 13 घायल हुए हैं. मामले में पुलिस ने 130 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं करीब 300 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है. खबर है कि ये पूरा टकराव एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुआ.
केरला स्टोरी से पैगंबर मोहम्मद तक... अकोला हिंसा की पूरी कहानी आई सामने
इंस्टा पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था बवाल. पोस्ट में क्या था, पता लग गया है.


अकोला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि एक समुदाय के शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिससे दूसरे समुदाय के लोगों की भावना आहत हुई और वो एक-दूसरे से भिड़ गए. पहले बहस हुई फिर दोनों गुट हिंसक हो गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे. इंस्टा पोस्ट केरला स्टोरी फिल्म से जुड़ी थी.
स्क्रीनशॉट वायरल हो गएआजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, अकोला पुलिस की FIR में अरबाज नासिर खान का नाम सामने आया है. उसका A-R-B-A-Z-Khan नाम से एक इंस्टा अकाउंट है. बीती 12 मई को अरबाज ने akola-hai-yah नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'केरला स्टोरी' से जुड़ा एक विवादित पोस्ट देखा. उसने अकाउंट रिपोर्ट कर दिया. अगली रात अरबाज के अकाउंट और 'xyzzzzz99988' नाम के अकाउंट के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. दोनों के बीच काफी देर तक चैटिंग हुई. पुलिस को इस चैट के स्क्रीनशॉट मिले हैं. चैट में एक धर्म को लेकर कई विवादास्पद बातें हैं. स्क्रीनशॉट अकोला के एक समुदाय के बीच वायरल हो गए.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, रामदासपेठ पुलिस स्टेशन के बाहर जमा भीड़ ने आरोप लगाया कि फिल्म से जुड़ी इंस्टा पोस्ट ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है. दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ जिसमें 40 साल के इलेक्ट्रीशियन विलास गायकवाड़ की मौत हो गई. एक अन्य ग्रुप ओल्ड सिटी पुलिस थाने पहुंचा. पुलिस इंस्पेक्टर किशोर शेलके ने बताया कि इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट शेयर करने वाले को अभी तक पकड़ा नहीं गया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने की भी कोशिश कर रही है. उसकी तलाश जारी है.
वीडियो: मणिपुर हिंसा पर विदेशी मीडिया ने क्या-क्या लिखा?














.webp?width=275)



.webp?width=120)



