The Lallantop

अखिलेश यादव ने पानी से भरा गिलास सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

100 से ज्यादा की स्पीड से दौड़ रहा है ये गिलास.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पानी का गिलास बड़ा काम आता है. और अगर उसमें आधा गिलास पानी भरा हो, तो लोग नजरिया भी खोज लेते हैं क्योंकि कुछ को वो आधा भरा दिखाई देता है तो कुछ को आधा खाली. ऐसा एक बार नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में कहा था, उन्हें आधा गिलास पानी से तो आधा हवा से भर हुआ नजर आया था. इस पानी से भरे गिलास के साथ नए नेता का नाम जुड़ा है. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का टेस्ट हुआ, वो भी पानी से भरे गिलास से. और ये टेस्ट किया खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने. जब इस गिलास का वीडियो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो वो वायरल हो गया. इस वीडियो में एक कार 100 की स्पीड से ज्यादा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर दौड़ रही है. कार के डैशबोर्ड पर एक गिलास रखा है पानी से भरा हुआ. लेकिन वो पानी छलकता नहीं है. मतलब कि गिलास में से पानी नहीं गिरा. ये रिएलिटी चेक खुद अखिलेश यादव ने किया है. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे 6 लेन का है और 302 किलोमीटर लंबा है, जिसकी लागत तकरीबन 15 सौ करोड़ रुपये है. ये देश का ऐसा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है जिसे 8 लेन करने की भी गुंजाइश होगी. इस एक्सप्रेस-वे से पहले यमुना एक्सप्रेस-वे आता है.

देख लो वायरल वीडियो

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/784763997522460676?ref_src=twsrc%5Etfw अखिलेश सरकार का दावा है कि इससे लखनऊ से आगरा सिर्फ़ तीन घंटों में पहुंचा जा सकता है. ये एक्सप्रेस-वे लोगों के लिए नवंबर में खोला जाएगा. इलेक्शन करीब हैं, ऐसे में अखिलेश अपनी सरकार की इमेज बनाने में जुट गए हैं. इस एक्सप्रेस-वे का रिएलिटी चेक भी उसी कड़ी में शामिल है. सोशल मीडिया पर खूब चला वीडियो और तारीफ भी हुई.

ये भी पढ़ें

सबका एक दोस्त होता है, जो टाइप करते वक्त आपके फोन में घुस जाता है

'अखिलेश ने किया ही क्या, सिवाय साइकिल चलाने के'

Advertisement
Advertisement