The Lallantop

आसमान में उड़ने वाले ट्रैफिक में फंस जाएगा!

ट्रेनिंग के लिए जा रहा 30 मीटर लंबा और 13 टन का हवाईजहाज जा फंसा रोड जाम में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
23 तारीख की बात है. चीन का जियांग, जियांग का यांलियांग. लोग अपने-अपने काम को निकले. कोई भइपाचार में जा रहा होगा तो कोई स्कूल- कालिज. कोई ये सोच कर जा रहा होगा कि कम से कम आज तो बॉस से गाली न खाएंगे. पर फिर पहुंचे सड़क में और सड़क में दिखा ये. जाम लगा था. कहो इसमें नया क्या है? हम तो रोज आईटीओ के कड़क जाम में फंसते हैं. दरअसल जाम था एक हवाई जहाज के कारण. 30 मीटर लंबा और 13 टन का ये प्लेन सड़क पर जा रहा था. पूछो काहे को ? आजकल फैशन है. प्लेन का रेस्टोरेंट बनाने का. उसी के लिए जा रहा होगा. नहीं! जा रहा था ट्रेनिंग के लिए. हवाई जहाज पर जो काम करते हैं उनकी ट्रेनिंग- व्रेनिंग होती है न. उसी के लिए. तो बिन पंखन का उड़न खटोला जा रहा था. एक जगह मुड़ना था. मुड़ा तो घंटे भर को फंस गया. लग गया जाम. फोटो खींच ली गई. आप भी देखो. airplane_traffic6 airplane_traffic5airplane_traffic7 airplane_traffic3 airplane_traffic2 airplane_traffic अच्छा फोटो देखी. अब एक बात बताओ. जो प्लेन के  पंख  होते तो ;)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement