दिल्ली में महिला का एक्सीडेंट हुआ और कुछ लुच्चे आकर उसे मोलेस्ट करने लगे
इससे शर्मनाक, इससे गलीज, इससे घिनौना कुछ हो नहीं सकता. दिल्ली पुलिस चुल्लू भर पानी लो और..
Advertisement

एक्सीडेंट खेल गांव के पास हुआ. source express news
कार से बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे. रास्ते में कुछ लड़कों ने उनकी गाड़ी ठोक दी. औरत कार से उतरी और चेक करने लगी. शोहदे भी अपनी गाड़ी से उतरे और औरत को मोलेस्ट करना शुरू कर दिया. जब औरत के पति ने विरोध किया तो गलियां देने लगे. ये सब दिल्ली में हुआ. जहां 'लौह पुरुष' राजनाथ सिंह की पुलिस है. बुधवार रात साउथ दिल्ली के हौज़ ख़ास इलाके का वाकया है. इतना ही नहीं, जब दो पुलिस वाले 'अचानक' वहां पहुंचे, तो आरोपी उन्हें भी धमकाने लगे. वो भी अपने हाईप्रोफाइल कनेक्शन होने का हवाला देकर. गिरफ़्तारी की बात पर कहने लगे, इसका नतीजा अच्छा नहीं होगा. जिसकी कार का एक्सीडेंट हुआ, वो फैमिली एशियाड गांव की रहने वाली है. जिस औरत को मोलेस्ट किया गया, उनके पति एक सरकारी अफसर हैं. उन्होंने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि वो अपनी वाइफ के साथ बेटी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने जा रहे थे. उनकी बेटी एक स्कूल ट्रिप पर जा रही थी. जब वो सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास खेल गांव पहुंचे तो आरोपियों ने कार को टक्कर मार दी. उन्होने बताया, 'जब मेरी वाइफ डैमेज हुई कार देखने के लिए उतरी तो टक्कर मारने वाले भी आ गए और उससे बहुत गंदे तरीके से बात करने लगे. उन्होंने मेरी बीवी पर बेहद गंदे कमेंट किए. मैंने उन्हें तमीज से बात करने को कहा तो गालियां देनी शुरू कर दीं. वो शराब पिए हुए थे. तब ही वहां से एक मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे दो पुलिस वाले दिखाई दिए. मैंने मदद के लिए उन्हें आवाज़ लगाई.' सब इंस्पेक्टर सचिन और कांस्टेबल चंदर ने मदद करनी चाहिए. लेकिन आरोपी हरकतों से बाज़ नहीं आए. तब महिला के पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया. उनमें से एक ने हमें और पुलिस वालों को धमकाना शुरू कर दिया. और अपने एक साथी को फ़ोन कर कहा कि जल्दी 20 लोग मौके पर पहुंचो. एक आदमी ने मेरी बीवी की वीडियो बनानी शुरू कर दी. मैंने उन्हें रोका तो उन्होंने मुझे धक्का दे दिया. और गालियां देने लगे. एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (साउथ) नूपुर प्रसाद ने कहा, आरोपियों की पहचान सागर पवार, मंदीप पवार, राहुल और सागर के तौर पर हुई है. सब के सब शाहपुर जट एरिया के रहने वाले हैं. हौज खास थाने में केस दर्ज कर लिया गया. जांच जा रही है. लेकिन हमारे भीतर के शैतान की जांच कब होगी? हम कब करेंगे?
Advertisement









