The Lallantop

रानू मंडल के बाद अब सनी बाबा वायरल हो रहे हैं, अंग्रेजी में गाते हैं और भीख मांगते हैं

पटना के एक भिखारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने अपना नाम सनी बाबा बताया है. लोग उनके अंग्रेजी और गाने की तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले रानू मंडल सोशल मीडिया से ही फेमस हुई थीं. (फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट)
आजकल सोशल मीडिया लहालोट है. एक वीडियो की वजह से, जो खूब वायरल भी हो रहा है. वीडियो एक भिखारी का है. वंदना जयराजन ने दो मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को शेयर किया है. अन्य लोग भी ट्वीट, रीट्वीट और शेयर कर रहे हैं. वीडियो में चादर ओढ़ा व्यक्ति अंग्रेजी में बात करता है. अंग्रेजी गाना गाता है. अब ऐसे में सोशल मीडिया क्यों न लहालोट हो. क्या है वीडियो में? वीडियो शूट करने वाला बंदा पूछता है- So what do you do for your day to day life? मतलब गुजारा करने के लिए क्या करते हैं? सनी बाबा जवाब देते हैं- I beg. (मैं भीख मांगता हूं). इसके बाद बंदा पूछता है कि आप लंच और डिनर में क्या खाते हैं. सनी बाबा कहते हैं- Whatever the almighty gives me, I am happy with that (जो भी भगवान मुझे देते हैं, मैं उतने में खुश हूं.) वो आगे बताते हैं कि वे सिंगर और डांसर हैं. अपना नाम सनी बाबा बताते हैं. इसके साथ ही वो कहते हैं कि उन्हें नए गाने नहीं आते. फिर 60 के दशक के फेमस सिंगर जिम रीव्स Jim Reeves का एक गाना सुनाते हैं. He'll Have to Go. लोग सनी बाबा की अंग्रेजी और उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं. कुछ ट्वीट देखिए.
भिखारी की इंग्लिश सवाल पूछने वाले से अच्छी है. अच्छी अंग्रेजी के लिए वो भिखारी से क्लास ले सकता है.
एक यूजर ने 'दी लल्लनटॉप' के चुनाव यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पहले इस वीडियो को पटना के भिखारी का बताया गया. लेकिन वायरल होने के बाद वीडियो बनाने वाले ने लल्लनटॉप से संपर्क किया और बताया कि ये वीडियो पटना का नहीं, जबलपुर का है. भले ही ये वीडियो अब वायरल हो रहा है, लेकिन यू ट्यूब पर vevo india insane ने इस वीडियो को 17 जनवरी 2018 को अपलोड किया था. लल्लनटॉप से संपर्क करने वाले नंदन का दावा है कि ये वीडियो उनके भाई ने शूट किया था. कौन थे जिम रीव्स?
अमेरिका के फेमस म्यूजिक सिंगर और सॉग राइटर थे. उनका जन्म गैल्लोवे टेक्सास में हुआ था. बेसबॉल के शानदार प्लेयर थे, लेकिन इसे अपना करियर नहीं बना पाए. इसके बाद वो रेडियो अनाउंसर बन गए. फिर सिंगर और सॉन्ग राइटर. 50 के दशक में अमेरिका में उनका गाना खूब फेमस हुआ. इस दौरान अमेरिका के टीवी के दर्शकों के बीच पसंद किया जाने लगा. 1964 में एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई. लेकिन उनके गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई. उनके गाने टॉप चार्ट में अपनी जगह बनाते रहे. पिछले साल पश्चिम बंगाल के रानाघाट के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाते हुए रानू मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं. इसके बाद सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ गाने का मौका भी मिला.
बहन को सपोर्ट करने के लिए कंगना रनौत ने वीडियो बनाया, अब खुद फंस गईं!

Advertisement
Advertisement