जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के मारे जाने की खबर कहां से आई?
मिग और मिराज़ के बाद अब सुखोई ने किया हमला, मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
सर्जिकल स्ट्राइक 2.O के दिन भी भारतीय सीमा में घुसा था ड्रोन.
Advertisement

इंडियन एयरफोर्स ने एक और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. इस बार मलबा पाकिस्तानी सीमा में गिरा है.
इंडियन एयरफोर्स की जवाबी कार्रवाई में एक एफ 16 खोने वाला पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. 4 मार्च, 2019 की दोपहर में पाकिस्तान ने फिर से इंडियन एयरफोर्स के दायरे में अपना एक ड्रोन भेज दिया. इंडियन एयरफोर्स ने राजस्थान की सीमा में इस ड्रोन को देखा. इसके बाद इंडियन एयरफोर्स की ओर से सुखोई 30 एमकेआई ने जवाबी हमला किया और पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया.
4 मार्च को सुबह करीब 11. 30 पर इंडियन एयरफोर्स के रडार ने राजस्थान के बीकानेर के नाल सेक्टर एरिया में इस ड्रोन को देखा था. ड्रोन जैसे ही भारतीय वायु सेना की सीमा में दाखिल हुआ, सुखोई 30 एमकेआई ने एयर टू एयर मिसाइल दागकर इस ड्रोन को मार गिराया. हमले के बाद इस ड्रोन का मलबा पाकिस्तानी सीमा में गिरा. इससे पहले भी जब 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की थी, तो उसके कुछ देर के बाद पाकिस्तान का एक ड्रोन गुजरात की कच्छ सीमा में दाखिल हुआ था. उस दिन भी एयरफोर्स ने इस ड्रोन को मार गिराया था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















