The Lallantop

माधव से नहीं मानीं महबूबा, JK में लटका गठबंधन

BJP महासचिव राम माधव ने कहा- मुफ्ती के साथ हुए हुए समझौते को रखना चाहते हैं कायम.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद से जम्मू-कश्मीर सीएम की कुर्सी खाली है. बीजेपी-पीडीपी की फाइनल गोटियां सेट नहीं हो पा रही हैं.
बीजेपी महासचिव राममाधव ने शुक्रवार को कहा, 'जम्मू कश्मीर में अभी के हालात हमारी वजह से नहीं हैं. सरकार बनाने के लिए नई डिमांड्स पूरी नहीं की जा सकती.' पीडीपी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आलाकमान के साथ महबूबा मुफ्ती के बातचीत अब तक फेल ही रही है.
https://twitter.com/PTI_News/status/710794599040569344 राम माधव ने कहा, 'जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बातचीत जारी है. मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए पीडीपी को नेता चुनना था, लेकिन अब तक हालात बिलकुल नहीं बदले. हमने मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ जिन शर्तों के साथ गठबंधन हुआ था, हम उसी पर कायम रहना चाहते हैं.' https://twitter.com/ANI_news/status/710795224365146112 याद रहे जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी ने राम माधव के कंधों पर डाली है.

Advertisement
Advertisement