पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर बड़ा हमला किया है. 28 जून को देर रात हुए इस हमले में 36 लोगों की मौत हो गई है और 163 लोग घायल हैं. पाकिस्तान ने दावा किया कि उसकी एयरस्ट्राइक में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था, जबकि अफगानिस्तान का कहना है कि इस हमले में उसके आम नागरिक मारे गए हैं.
पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान में गिराए बम, औरतों-बच्चों सहित 36 लोगों की मौत
Pakistan strikes Afghanistan: पाकिस्तान ने 28 जून को अफगान बॉर्डर के करीब कई इलाकों पर हमला किया, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई. पाकिस्तान का कहना है कि उसके हमले में केवल आतंकी मरे हैं, जबकि अफगानिस्तान का कहना है कि मरने वाले सभी मासूम नागरिक हैं.


अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने भी X पर पोस्ट किया. उन्होंने पाकिस्तानी हमले को ‘बुजदिल कार्रवाई’ करार दिया. उन्होंने बताया कि हमले में मासूम नागरिकों को निशाना बनाया गया है जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

बीबीसी पश्तो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इंफॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने बताया कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की है. उनका कहना है कि पहले कराची में आतंकवादी हमला हुआ था, ये उसी का जवाब है. पाकिस्तान का दावा है कि इसमें तीन पैरामिलिटरी जवानों की मौत हो गई थी.
पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह ने X पर पोस्ट कर लिखा कि ये हमले जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ किए गए. उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के पकतिया, पकतिका और कुनार प्रांत में छुपे हुए आतंकियों को निशाना बनाया गया था. पाकिस्तान ने दावा किया कि शनिवार 27 जून को कराची में हमला हुआ, जिसमें उसके तीन पैरामिलिटरी जवान शहीद हो गए.
पाकिस्तान का आरोप और अफगानिस्तान का जवाबपाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पकिस्तान के लड़ाकों को पनाह देता है. जिससे वो अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान पर हमला करते हैं.
पाकिस्तान में जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान दोनों ही बैन हैं. जमात-उल-अहरार तहरीक-ए-तालिबान से टूटकर निकला है. ये दोनों संगठन UN से भी बैन हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का कराची धमाकों से दहला, रेंजर्स हेडक्वार्टर पर हमले में 4 जवानों की मौत, 6 हमलावर ढेर
उधर, अफगानिस्तान पाकिस्तान के इन आरोपों को लगातार खारिज करता आया है. उसका कहना है कि वो किसी भी आतंकी संगठन को पनाह नहीं देता है. अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने बार-बार इस आरोप की आड़ में मासूम लोगों पर बमबारी की है. मार्च 2026 में काबुल स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर पर भी पाकिस्तानी हमले में सैंकड़ों लोग मारे गए थे.
वीडियो: पाकिस्तान के कराची में रेंजर्स के मुख्यालय पर हमला
















