The Lallantop

एयर फोर्स के विमान जिस डिजाइन में उड़ते हैं, उसकी पूरी डीटेल्स जान लीजिए

विमान जो फॉर्मेशन बनाते हैं उनके नाम क्या हैं?

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 13 फरवरी को मेगा एयर शो (Mega Air Show) का उद्घाटन किया. ये एयर शो पांच दिन चलेगा. साथ ही इसमें रोमांचक एयर शो एयरोबैटिक्स की प्रदर्शनी होगी. बताया जा रहा है कि ये इवेंट घरेलू लघु एंव मध्यम उद्योग (MSME) और स्टार्टअप्स के विकास के लिए ग्लोबल सप्लाई चेन और विदेशी निवेशकों को भी आकर्षित करने में काफी मदद करेगा. इस इवेंट में 98 देशों से करीब 809 कंपनियां भाग ले रही हैं. साथ ही इस शो में विमान अलग-अलग फॉर्मेशन्स में उड़ेंगे. आइए, कुछ ऐसे ही फॉर्मेशंन्स के बारे में जानते हैं. क्या कुछ खासियत होने वाली हैं इन फार्मेशन्स की. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विनाश फॉर्मेशन

इस फॉर्मेशन में पांच विमान तीर की नोक के आकार में हवा में उड़ते हैं और करतब दिखाते हैं.

विनाश फॉर्मेशन
बाज फॉर्मेशन

इस फॉर्मेशन में विमानों को जमीनी तल से करीब 300 मीटर ऊपर उड़ाया जाता है. इस फॉर्मेशन में कुल सात विमान होते हैं. इनमें एक राफेल, दो जैगुआर, दो मिग-29 और दो सुखोई-30 MKI शामिल होते हैं. इन विमानो की फॉर्मेशन भी विनाश की तरह ही होती है.

Advertisement

अमृत फॉर्मेशन 

इस फॉर्मेशन में 17 जैगुआर एयरक्राफ्ट शामिल होते हैं, जो '7' और '5' का आकार बनाते हैं. जिसमें 7 विमान '7' का आकार बनाते हैं और 10 विमान '5' का आकार. एक तरीके से ये आजादी के 75 वर्षों को दर्शाते हैं. 

Advertisement
ध्वज फॉर्मेशन 

इस फॉर्मेशन में  भारतीय वायुसेना के तीन किरन Mk2 एयरक्राफ्ट तीर के सिरे जैसा आकार बना के उड़ते हैं. बीच में उड़ रहा विमान दोनों विमानों से हल्का सा आगे होता है और तीनों विमान अपने पीछे से रंगीला धुंएं का गुब्बार छोड़ते हैं. इसमें बीच वाला विमान सफेद धुआं छोड़ता है. बाकी के दो विमान एक दूसरे के समानांतर चलते हुए केसरिया और हरे रंग का धुआं छोड़ते हैं. ये तिरंगे के रंगों को दर्शाते हैं .इस फॉर्मेशन में एयरक्राफ्ट उड़ते हुए अर्ध चंद्रमा का आकार बनाते हैं. साथ ही इसमें तीन MI17s हेलिकाप्टर भी शामिल होते हैं. जो जमीन से 150 फीट की ऊंचाई पर अपने साथ एयरो इंडिया फ्लैग लेकर उड़ते हैं. ये झंडे हेलिकॉप्टर के निचले हिस्से में लगे होते हैं.

ध्वज फॉर्मेशन
इंडीजीनस हेलिकॉप्टर फॉर्मेशन

15 हेलिकॉप्टर वाले इस फॉर्मेशन में 5 अलग ग्रुप होते हैं. हर ग्रुप में 3 हेलिकॉप्टर शामिल किए जाते हैं. जिनमें से तीन भीम हेलिकॉप्टर, तीन दक्ष हेलिकॉप्टर, तीन रूद्र हेलिकॉप्टर, तीन प्रचंड हेलिकॉप्टर और तीन सारंग हेलिकॉप्टर शामिल होते हैं, जो अपने पीछे से सफेद धुएं का गुब्बार छोड़ते हुए जाते हैं.

गुरुकुल फॉर्मेशन

इस फॉर्मेशन में कुल 7 एयरक्राफ्ट शामिल होते हैं. जो जमीन से 500 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं. इसमें मेन होता है LCA SPT एयरक्राफ्ट. जिसको फॉलो करते हुए दो हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर्स एयरक्राफ्ट और दो इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर्स एयरक्राफ्ट उड़ते हैं. इन्हीं के पीछ उड़ता है हॉक आई और हिंदुस्तान 228 एयरक्राफ्ट. 

अर्जुन फॉर्मेशन

कुल 7 एयरक्राफ्ट वाली इस फार्मेशन में एयरक्राफ्ट जमीन से 700 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं. जिसमे मिग-29 बीच में रहता और इसे फॉलो करते हैं 2 जैगुआर एयरक्राफ्ट, 2 मिराज-2000 एयरक्राफ्ट और 2 राफेल एयरक्राफ्ट. ये भी मिग-29 को फॉलो करते हुए तीर का आकार बनाते हैं.

अर्जुन फॉर्मेशन
वरुण फॉर्मेशन 

P8i-Poseidon (बोइंग 737) के नेतृत्व में 2 हल्के लड़ाकू विमान जमीन से 500 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं. 

तो ये थे एयरक्राफ्ट्स के उड़ने के फॉर्मेशन्स. आपको ये जानकारी कैसी लगी, कॉमेंट में जरूर बताएं.

वीडियो: अडानी को कैसे मिले देश के 6 बड़े एयरपोर्ट? गड़बड़ी के आरोप का सच क्या?

Advertisement