इस वीडियो के साथ रूही सिंह की फोटो लगाकर खबरें खूब चलीं. लेकिन एक्ट्रेस रूही कुमार सिंह के मुताबिक वीडियो में वो हैं ही नहीं. वीडियो में जो महिला दिख रही हैं उनका नाम बेशक रूही सिंह है, लेकिन वीडियो वाली महिला वो खुद नहीं है.
सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो डाल कर मीडिया में चल रही खबरों पर नाराज़गी जताई. एक्ट्रेस रूही के मुताबिक उन्होंने खुद पुलिस से बात की, जिस लड़की पर गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप लगे उसका नाम भी रूही सिंह ही था. जिस वजह से लोगों ने बिना क्रॉस चेक किए हुए उनके नाम का इस्तेमाल किया. इस वीडियो में वो रोते हुए कहते दिख रही हैं कि गलत मीडिया रिपोर्टिंग की वजह से उनके पिता को पैनिक अटैक भी आ गया. उनके घर वाले काफी परेशान हो गए.
इन तमाम पोस्ट के बाद एक्ट्रेस रूही सिंह की तरफ से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया. जिसमें ये साफ किया गया कि वीडियो में दिख रही महिला किसी भी तरह से एक्ट्रेस रूही सिंह नहीं हैं. इस मामले में एक्ट्रेस रूही सिंह का नाम आने के बाद उनके पास कई तरह के फोन कॉल्स आए. सभी एक ही तरह से सवाल पूछते रहे. इसीलिए सभी से निवेदन है कि रूही सिंह से जुड़ी कोई भी खबर दिखाने से पहले कन्फर्म कर लें.
रूही सिंह 2011 में फेमिना मिस इंडिया ईस्ट की रनरअप रही थीं. 2012 में वो मिस इंडिया की सेकेंड रनरअप रहीं. जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में भी काम किया.












