The Lallantop

इरफान खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अफरातफरी में पहुंचाए गए अस्पताल

मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं इरफान.

Advertisement
post-main-image
इरफान पिछले दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को अफरातफरी वाली सिचुएशन में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इंडिया टुडे के अमित त्यागी के मुताबिक
 28 अप्रैल को इरफान की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाना पड़ा. अस्पताल में इरफान के साथ उनकी पत्नी सुतपा और उनके दोनों बच्चे भी हैं.
इन खबरों से ठीक उलट दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट
के मानें, तो  इरफान पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं. बस अभी उनके एडमिट होने की खबर बाहर आई है. लॉकडाउन के दौरान फ्लाइट्स वगैरह रद्द होने की वजह से वो इलाज के लिए देश से बाहर नहीं जा पा रहे. अभी इन अटकलों का दौर चल ही रहा था कि इरफान की टीम ओर से इस मामले में ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गई. इस स्टेटमेंट का शब्दश: हिंदी तर्जुमा आप नीचे पढ़ेंगे -
''ये सही बात है. इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन की वजह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है. इस मामले में हम सभी लोगों को अपडेट करते रहेंगे. फिलहाल वो डॉक्टर की निगरानी में हैं. अपनी ताकत और हिम्मत से उन्होंने अब तक ये जंग लड़ी है. और हमें भरोसा है कि अपने शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं और अपनी इच्छा शक्ति के बूते वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे.'' 
2018 में इरफान को न्यूरोएंडोक्राइम ट्यूमर डायग्नोज़ हुआ था. एक साल तक लंदन में इलाज कराने के बाद वो फरवरी 2019 में इंडिया लौटे थे. लौटते ही वो अपनी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग में लग गए. हालांकि फिल्म जब रिलीज़ होने को आई, तो इरफान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो इस फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. क्योंकि वो पूरी तरह से रोगमुक्त नहीं हुए हैं.
25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में देहांत हो गया था. वो 95 साल की थीं. मौत की वजह उम्र संबंधी दिक्कतें बताई जा रही थीं. इरफान देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए. पहले बताया गया कि इरफान इंडिया से बाहर लेकिंग इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इरफान मुंबई में थे और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अपनी मां को श्रद्धांजली अर्पित की थी.
फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर होमी अदजानिया के साथ इरफान.
फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर होमी अदजानिया के साथ इरफान.

इरफान आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेज़ी मीडियम' में दीपक डोबरियाल, राधिका मदान और करीना कपूर के साथ नज़र आए थे. इस फिल्म की रिलीज़ के ठीक अगले कुछ ही दिनों के भीतर देशभर में कोरोनावायरस का हाहाकार शुरू हो गया. थिएटर्स वगैरह बंद हो गए. बाद में 'अंग्रेज़ी मीडियम' को 'डिज़्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज़ कर दिया गया.


वीडियो देखें: एक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम नहीं रही, इरफान अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए

Advertisement
Advertisement