The Lallantop

पंजाब और गोवा चुनाव के बाद क्या करेगी आम आदमी पार्टी?

यूपी चुनाव के दौरान घर बैठ जाएगी. या फिर कोई और प्लानिंग है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में जीत का दावा ठोक रही है. ये भी सच है कि वहां की राजनीति में उसने उथल पुथल मचा के रख दी है. गोवा और पंजाब में वोटिंग 4 फ़रवरी को है, जबकि यूपी में सात चरण में चुनाव होंगे. पहला चरण 11 फ़रवरी को है. तो ऐसे में ये सवाल मन में तो आ ही रहा होगा कि पंजाब और गोवा के बाद आम आदमी पार्टी के पास क्या काम होगा. क्योंकि वो ख़बरों में तो लगातार बनी रहती है. तो आप जन लीजिये यूपी चुनाव के लिए भी आम आदमी पार्टी ने तयारी कर ली है. चुनाव लड़ने की तैयारी नहीं है. बल्कि ये तैयारी किसी का चुनावी खेल बिगाड़ने की है.
आम आदमी पार्टी ने यूपी इलेक्शन को लेकर घोषणा की है कि पार्टी यूपी के चुनावी मैदान में तो नहीं उतरेगी, पर चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कैंपेन करेगी. और यूपी चुनाव में पार्टी का सिंगल पॉइंट एजेंडा होगा, बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 4 फरवरी से शुरू होंगे और 8 मार्च तक चलेंगे.
आम आदमी पार्टी के यूपी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरी
आम आदमी पार्टी के यूपी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरी

आम आदमी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने मीडिया को बताया कि "भारतीय जनता पार्टी देश को धोखा दे रही है." उन्होंने बीजेपी को नेशनल पॉलिटिक्स का डेविल बताया. वैभव माहेश्वरी ने कहा, "हम भारतीय जनता पार्टी का भंडाफोड़ करेंगे." आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के दौरे के कार्यक्रम को जल्द ही आखिरी रूप दिया जाएगा. और सभी बड़े नेता यूपी चुनाव प्रचार में उतरेंगे. आम आदमी पार्टी के मुताबिक उनकी पार्टी यूपी के लोगों को बीजेपी का असली चेहरा दिखाएगी और ये बताएगी कि अगर बीजेपी यूपी में सत्ता में आई तो राज्य की जनता के लिए ये कितना बुरा हो सकता है. साथ ही पार्टी जनता को याद दिलाएगी की अगले लोकसभा के अब सिर्फ दो साल बचे हुए हैं. इसलिए यह चुनाव जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.


 ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है

उत्तराखंड सर्वे: जहां सिर्फ बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई, देखिए वहां कौन जीत रहा

16 साल तक कुछ न खाने वाली इरोम का 'केजरीवाल दांव'

 

Advertisement
Advertisement