The Lallantop

दिल्ली का अगला CM चुने जाने के बाद बोलीं आतिशी- 'ये बहुत दुख की घड़ी है...'

AAP नेता आतिशी ने कहा, 'दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उस मुख्यमंत्री का नाम अरविंद केजरीवाल है.'

Advertisement
post-main-image
आतिशी दिल्ली की अगली सीएम होंगी. (फाइल फोटो: PTI)

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi Delhi CM) को दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुना गया है. मतलब, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की अगली सीएम होंगी. लेकिन आतिशी ने इस पर दुख जताया है. कहा है कि वो इस बात से दुखी हैं कि अरविंद केजरीवाल CM पद से इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन वो उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनवाने के लिए काम करेंगी. आतिशी ने कहा कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वो अरविंद केजरीवाल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया. मुझे  विधायक, मंत्री और फिर आज मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी दी है. मैं खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल जी ने मुझ पर इतना भरोसा किया. लेकिन जितना सुख आज मेरे मन में है, आज उससे बहुत ज्यादा दुख मेरे मन में है. दुख इसलिए कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं. मैं आज ये कहना चाहती हूं, AAP के सभी विधायकों की तरफ से, दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उस मुख्यमंत्री का नाम अरविंद केजरीवाल है."

Advertisement

ये भी पढ़ें- जल संकट पर सत्याग्रह, स्वाति मालीवाल पर पलटवार, कहानी केजरीवाल की 'संकटमोचक' आतिशी की

मुझे बधाई मत दीजिएगा: आतिशी

इसके अलावा उन्होंने कहा,

“मेरा अपने सभी कार्यकर्ताओं से, सभी विधायक साथियों से, दिल्ली के लोगों से बस एक ही अनुरोध है. आपमें से कोई मुझे बधाई मत दीजिएगा. आपमें से कोई मुझे माला मत पहनाइएगा क्योंकि मेरे लिए और मुझे लगता है सभी दिल्ली वालों के लिए ये बहुत दुख की घड़ी है कि दिल्ली के चहेते मुख्यमंत्री आज इस्तीफा दे रहे हैं.”

Advertisement

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 17 सितंबर की शाम 4.30 बजे अपना इस्तीफा देने दिल्ली के उपराज्यपाल के पास जाएंगे. इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का विधायक दल नई सरकार बनाने की दावेदारी पेश करेगा.

वीडियो: इन 3 कारणों से आतिशी को बनाया गया दिल्ली का मुख्यमंत्री?

Advertisement