The Lallantop

AAP के नेताओं, अकेले औरतों से मिलने न जाया करो

केजरीवाल के नेताओं को पार्टी से फरमान मिला है, औरतों से दूर रहो, कभी भी मिलने न चल दो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आम आदमी पार्टी के नेताओं को बहुत बड़ा खतरा है. औरतों से. हम नहीं कहते. जैसे-जैसे कांड हो रहे हैं न आम आदमी पार्टी के नेताओं संग. तो पार्टी वाले कहते हैं.
फंसते नेता हैं. नाम पार्टी का खराब होता है. आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों को निर्देश दिया कि औरतों से दूर रहो. अकेले न मिलो. और कभी भी 'ऑड आवर्स' में न मिलो. ऑड आवर्स माने किसी भी टाइम न मिलने चल दो. माने रात को दस बजे मिलने न चल दो, अकेले चल दिए. वहां कुछ गड़बड़ हो गई. और ल्यो. हेडलाइन बन जाएगी.
अभी जून में संगम विहार वाले विधायक दिनेश मोहनिया के नाम एक औरत को धक्का देने और गरियाने का आरोप लगाया था. आरोप गलत तरीके से छूने का भी था. फिर उनको पुलिस पकड़ ले गई थी. ऐसे ही साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली में आप विधायक प्रकाश झारवाल पर एक औरत ने बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगाया था. ग्रेटर कैलाश थाने में रिपोर्ट भी लिखाई थी. और पहले की बात करें तो एक ईद मिलन समारोह में तब मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एक औरत ने दुर्व्यवहार की कंप्लेन कराई थी. वैसे ये भी जानिए कि महिला कांग्रेस केजरीवाल के घर धावा बोलने जा रही है. कांग्रेस नेता बरखा शुक्ला सिंह आम आदमी पार्टी के नेताओं से पीड़ित औरतों की फैमिली, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अपने दो सरनेम के साथ मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे केजरीवाल के घर पहुंचेंगी. और इस्तीफा मांगेंगी. अच्छा एक बात सोचिए. मान लीजिए, रात के किसी औंगे-पौंगे टाइम किसी महिला को किसी विपत्ति में अपने क्षेत्र के विधायक की मदद की जरूरत पड़ी तो नेता जी न जाएंगे? और महिलाएं ही क्यों? सेम आरोप तो आदमी भी लगा सकते हैं. तब क्या करेंगे? इस हिसाब से आप के नेता अपनी मर्जी से सिर्फ चिड़ियाघर घूमने जा सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement