The Lallantop

इस लड़की के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता है

ये बीमारी क्यों होती है और इसका इलाज क्या है, इन सवालों का फिलहाल कोई जवाब नहीं है.

Advertisement
post-main-image
कनाडा की एक मेडिकल इतिहासकार ने लिखा है कि पिछले पांच सालों के दौरान इस बीमारी के मामलों में तेजी आई है (तस्वीर: Canadian Medical Association Journal)
आदमी परेशान होता है, तो क्या होता है? उसके शरीर से पसीने की जगह खून निकलने लगता है.
नहीं, ये कोरी कल्पना नहीं है. न ही कोई कविता ही है. इटली में एक लड़की है. 21 साल की. उसको ये अजीबो-गरीब बीमारी है. उसके चेहरे और हथेलियों से खून निकलता है. कई बार. ऐसे जैसे हमें पसीना निकलता है. वैसे ही. उसकी चमड़ी बिल्कुल सही-सलामत है. न कहीं कटा हुआ है, न कोई चोट ही है. तब भी चमड़ी से खून निकलने लगता है. करीब तीन साल से उसके साथ ऐसा हो रहा था. फिर एक दिन वो इलाज कराने पहुंची. डॉक्टरों को बताया. किसी को यकीन नहीं आया. लगा, झूठ बोल रही है. फिर डॉक्टरों ने जांच की. जब नतीजा आया, तो हैरान रह गए. एकदम भौंचक्के.
उम्मीद की जा रही है कि इस हाल ही में सामने आए इस केस के बाद इसे लेकर फोकस बढ़ जाएगा और रिसर्च के दौरान कई ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जिससे कि इस बीमारी के शिकार मरीजों को फायदा हो सकता है.
उम्मीद की जा रही है कि हाल ही में सामने आए इस केस के बाद इस डिसॉर्डर पर फोकस बढ़ेगा और रिसर्च के दौरान कई ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जिससे कि इस बीमारी के शिकार मरीजों को फायदा होने की उम्मीद है (तस्वीर: CMAJ)

बहुत कम लोगों को होती है ये परेशानी, पिछले कुछ साल में बढ़े हैं मामले लड़की झूठ नहीं बोल रही थी. उसके साथ सच में ऐसा हो रहा था. अक्सर तब होता, जब वो सो रही होती. या फिर जब कोई काम कर रही होती. कभी तुरंत खत्म हो जाता, तो कभी कुछ मिनट चलता. ज्यादा परेशान होती, तो ज्यादा खून निकलता. ज्यादा तनाव में होती, तो ज्यादा ब्लीडिंग होती. हां, लेकिन ये होता क्यों था इसका कोई जवाब नहीं मिल पा रहा था. बाद में डॉक्टरों ने मेडिकल के मोटे-मोटे ग्रंथ पलटे. बीमारी का नाम मालूम किया. इसको 'हेमातोहाइड्रोसिस' कहा जाता है. बड़ी दुर्लभ बीमारी है. बहुत कम ही लोगों को होती है. ज्यादातर तो ये जवान लड़कियों या फिर बच्चों में रिपोर्ट हुई है. हो सकता है कि बचपन में घर का माहौल ठीक न रहा हो. चिक-चिक होती रहती हो हमेशा. मां-बाप हरदम झगड़ते रहते हों. ऐसे में बच्चा बहुत उदास हो जाता है. हो सकता है इन स्थितियों का भी कोई हाथ हो. इस बीमारी के पीछे. अभी तो सब संभावना ही है.
ये क्यों होता है और कैसे ठीक हो सकता है, जैसे सवालों का अभी कोई पुख्ता जवाब नहीं मिल सका है. कई डॉक्टर कहते हैं कि हो सकता है धमनियों से जुड़ी किसी परेशानी के कारण ऐसी स्थिति आती हो (तस्वीर: CMAJ)
ये क्यों होता है और कैसे ठीक हो सकता है, जैसे सवालों का अभी कोई पुख्ता जवाब नहीं मिल सका है. कई डॉक्टर कहते हैं कि हो सकता है धमनियों से जुड़ी किसी परेशानी के कारण ऐसी स्थिति आती हो (तस्वीर: CMAJ)

दवा तो दी, लेकिन कुछ असर नहीं हो रहा है कनाडा में एक मेडिकल असोसिएशन जर्नल (CMAJ) है. ऐसी पत्रिका, जहां मेडिकल की दुनिया से जुड़ी नई-नई बातें छपती हैं. इसी पत्रिका में इस लड़की का केस छपा है. लड़की बहुत परेशान है. इस बीमारी के कारण. बाहर आना-जाना कम हो गया है उसका. लोगों से मिलना-जुलना कम हो गया है. उसको शर्मिंदगी होती है लोगों के सामने. लोग भी अवाक रह जाते होंगे. कि ये खून कैसे निकल रहा है! इसी मारे उसे डिप्रेशन भी हो गया. घबराहट सी रहने लगी. डॉक्टरों ने उसे घबराहट और बैचेनी कम करने की दवा भी दी. असर कुछ खास नहीं हुआ मगर. खून का पसीना निकलना जारी रहा.
क्या, क्यों और कैसे होता है, इसका कोई ठोस जवाब नहीं मिला है अब तक इसका वैज्ञानिक कारण क्या है और इलाज कैसे हो, इसका ठीक-ठीक जवाब फिलहाल मालूम नहीं. कुछ लोग अंदाजा लगाते हैं. तुक्का टाइप. कि खून के गाढ़ा होने से जुड़ी परेशानी के कारण होता होगा शायद. या फिर हो सकता है कि कोशिकाओं के अंदर खून लाने-ले जाने के लिए जो छोटी रक्त धमनियां होती हैं, उनमें कोई परेशानी होती हो. बहरहाल, पक्का तो कुछ मालूम नहीं है अभी. देखते हैं. शायद इस केस के सामने आने के बाद इसपर और जांच हो. शायद तब कुछ ठोस सामने आए.


वीडियो में देखें, गोवा से आने वाली इस महिला क्रिकेटर की कहानी



ये भी पढ़ें: 
इस बच्ची का शरीर बीमारी की वजह से पेड़ जैसा बनता जा रहा है

9 साल की ये बच्ची 5 ब्रेन सर्जरी झेलने के बाद भी बुलंद खड़ी है

डॉक्टर के क्लीनिक में मिलते हैं ये दस भांत के लोग

इस लड़की का पेट निकाला जा चुका है, खाना बनाती है और इसका खाना दुनिया देखती है

 

Advertisement
Advertisement