The Lallantop

गाय को 'राष्ट्र माता' बनाने की सनक में 8 ने खाया जहर, 1 की मौत

कई दिनों से गाय को 'राष्ट्र माता' बनाने की मांग कर रहे थे. प्रशासन को दिया अल्टीमेटम खत्म हो गया तो कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर जहर खा लिया.

Advertisement
post-main-image
Picture for representation: Reuters
गाय को 'राष्ट्र माता' बनाने का सपना सनक बन गया. गुजरात के राजकोट में 8 गौ-भक्तों ने गुरुवार को जहर खा लिया. इनमें से एक की मौत हो गई और तीन की हालत नाजुक है. आठों लोग गोरक्षा एकता समिति के सदस्य थे. वे कई दिनों से गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित किए जाने और देश में बीफ बैन करने की मांग कर रहे थे. प्रशासन को दिया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद वह कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और वहां जहर खा लिया. मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी जहर खाने में कामयाब हो गए. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. एसीपी कल्पेश चावड़ा ने बताया कि उनमें से एक की मौत हो गई. उसकी पहचान हिंडाभाई वंबाडिया के रूप में हुई है. जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. राजकोट से पूर्व कांग्रेस सांसद कुंवरजी बावलिया और गौसेवा आयोग के चेयरमैन वल्लभ भाई कठीरिया तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इस अप्रत्याशित घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने गुजरात बंद बुलाया है. अस्पताल में भर्ती बाकी लोगों की पहचान कमलेश राबाड़ी (29), दिनेश लोरिया (45), अमर दानीधरैया (35), रघुवीरसिंह जाडेजा (30), वाला मारू (36), विजय सिंधव (28) और दीपक वाघेला के तौर पर हुई है. पुलिस ने ये नहीं बताया कि इनमें से किन तीन की हालत क्रिटिकल है. पढ़िए: कौन सी गाय से प्यार करते हैं आप?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement