'किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है.'
न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते रहो, 72 साल की पुरुअम्मा ने साड़ी में वो कारनामा कर भी दिया!
इनका वीडियो आज कइयों को मंडे मोटिवेशन दे रहा.
Advertisement

72 वर्षीय महिला केरल के पल्लकड़ पार्क में. फोटो साभार- Insta/yathra_premikal
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ये लाइन तो आपने सुनी ही होगी. लेकिन पूरी कायनात आपकी मदद के लिए आगे आए, उससे पहले ये सबसे ज्यादा मायने रखता है कि आपकी चाहत कितनी गहरी है और आप उसे हासिल करने के लिए कितनी शिद्दत लगा रहे हैं. ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्सर अपनी उम्र, पहनावे, हालात की आड़ लेकर या उनसे मजबूर होकर हम अपनी इच्छाओं को मार देते हैं. बाद में उसको जस्टिफाई भी करते हैं. लेकिन फिर कुछ लोगों की कहानियां सामने आती हैं जो हमें गलत साबित कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं.
72 की उम्र में साड़ी में की जिपलाइन
बात हो रही है केरल की एक महिला पुरुअम्मा की, जिनका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोगों को 'मंडे' मोटिवेशन सप्लाई कर रहा है. इस वीडियो में ये महिला केरल के पलक्कड़ स्थित एक पार्क में जिपलाइन (Zipline) करते हुए नजर आ रही हैं. दिलचस्प बात ये कि उन्होंने किसी भी तरह के टाइट कपड़े नहीं पहने हैं, जो आम तौर पर इस तरह के ऐडवेंचर के लिए मुफीद माने जाते हैं. बल्कि पुरुअम्मा ने साड़ी पहनकर जिपलाइनिंग की है.
और जिस बात ने लोगों को उनका मुरीद बना लिया है, वो है उनकी उम्र. पुरुअम्मा ने 72 साल की आयु में जिपलाइनिंग कर के दिखाई है. आम तौर पर बुजुर्ग लोग इस एज में किसी भी तरह के ऐडवेंचर से बचते हैं, क्योंकि उन्हें शारीरिक नुकसान होने का डर रहता है. लेकिन पुरुअम्मा ने अपने इरादों के आगे इसकी परवाह नहीं की. वो पलक्कड़ के एक ऐडवेंचर पार्क में गईं और वहां मौजूद एक शख्स से जिपलाइनिंग करने की इच्छा जाहिर की. फिर क्या था, उस शख्स ने पुरुअम्मा की ये इच्छा पूरी कर दी और उनका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर दिया. अब ये हर किसी को इन्स्पायर कर रहा है. ट्रैवल ब्लॉगर ने शेयर किया था वीडियो वीडियो डालने वाले शख्स ने बताया है कि वो एक ट्रैवल ब्लॉगर है. उसी ने पुरुअम्मा की ये इच्छा पूरी की. उसने उनका ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
इसके बाद एक और पोस्ट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा,
उम्मीद है पुरुअम्मा के कारनामे को जानकर आप और हम अपने बहानों की लिस्ट को थोड़ा डिलीट जरूर करना चाहेंगे.

ये पुरुअम्मा हैं. 72 साल की हैं. जब ये पार्क में घूमने आईं तो इनकी इच्छा हुई कि ये जिपलाइन करें. इसके अलावा इन्होंने कुछ और नहीं देखा. मैंने इसे संभव बनाया. मुझे ऐसे लोगों की इच्छाएं पूरी करनी हैं, क्या आप इसमें मेरे साथ हैं?
ये पुरुअम्मा थीं, जिन्होंने अपने अंदर कई सपने दबा रखे हैं. मैंने उनमें से एक को पूरा करने में मदद की है. धन्यवाद. ऐसी और परुअम्मा होनी चाहिए.
उम्मीद है पुरुअम्मा के कारनामे को जानकर आप और हम अपने बहानों की लिस्ट को थोड़ा डिलीट जरूर करना चाहेंगे.
Advertisement
Advertisement