इंग्लैंड टीम के लंबे अरसे तक कप्तान रहे. या यूं कहें कि सबसे सफलतम कप्तानों में से एक. 96 टेस्ट और 88 वनडे मैच खेले इंग्लैंड के लिए. वो नासिर हुसैन की ही कप्तानी थी जब लॉर्ड्स के मैदान पर नेटवेस्ट सीरिज के फाइनल में सौरव गांगुली ने अपनी टी-शर्ट खोल कर हवा में लहराई थी. इंग्लैंड की 45 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले नासिर की इमेज एक आक्रामक कप्तान की रही. 28 मार्च 1968 को तब के मद्रास में पैदा हुए नासिर को इंग्लिश टीम में जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. पिता रजा जावेद हुसैन भारतीय थे और मां शिरीन ब्रिटिश थीं. साल 1975 में परिवार इंग्लैंड में सेटल हो गया था. #2 कोलिन कोड्रे
जन्म- ऊटी, मद्रास प्रेसिडेंसी
इंग्लिश क्रिकेट इतिहास में पहला क्रिकेटर जिसने 100 से ज्यादा टेस्ट खेले. 1954 में करियर शुरू किया और 114 टेस्ट खेलने के बाद 1975 में रिटायरमेंट ली. कोलिन ने एक वनडे मैच भी खेला था. कोलिन के साथ भी इंडिया कनेक्शन ये है कि वो इंडिया में पैदा हुए थे. 24 दिसंबर, 1932 को ऊटी जो उस वक्त की मद्रास प्रेसिडेंसी में आता था, कोलिन यहीं पैदा हुए थे. 5 साल की उम्र में कोलिन इंग्लैंड पहुंच गए थे. कोलिन रिटारयमेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)के 1989-1993 भी प्रेसिडेंट रहे. #3 बॉब वूल्मर
जन्म- कानपुर
वो क्रिकेटर जो अपने करियर में बतौर प्लेयर कम और बतौर कोच ज्यादा पॉपुलर हुआ. पहले साउथ अफ्रीका और फिर पाकिस्तान के कोच रहे बॉब वूल्मर का जन्म 14 मई 1948 को कानपुर में हुआ था. वूल्मर के पिता क्लेरैंस वूल्मर भी क्रिकेटर थे और उस वक्त के यूनाइटेड प्रोविंस (आज का उत्तर प्रदेश) की कप्तानी करते थे. वूल्मर की स्कूलिंग वेस्टइंडीज में हुई और वहीं घरेलू क्रिकेट खेली और फिर 1972 में इंग्लिश टीम के लिए डेब्यू किया. बाद में कैरी पैकर की वर्ल्ड सीरिज में शामिल होकर इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दी. 18 मार्च 2007 को वेस्टइंडीज में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान वूल्मर की रहस्यमयी तरीके से मौत भी हो गई थी. #4 रोबिन जैकमेन
जन्म-शिमला
इस फेहरिस्त में एक नाम रोबिन जैकमेन का भी है. इन दिनों जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर और कभी इंग्लिश टीम के लिए खेले रोबिन का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में 13 अगस्त 1945 को हुआ था. जैकमेन के पिता ब्रिटिश सेना में थे और यहां उनकी तैनाती थी. मगर अगले ही साल युद्ध के दौरान उनकी एक टांग चली गई और परिवार वापिस इंग्लैंड चला गया. जैकमेन बॉलर थे और एक सफल फर्स्ट क्लास करियर के बाद 35 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया. मगर असल पहचान बतौर कमेंटेटर ही मिली. जैकमेन के बारे में एक किस्सा ये भी है कि इन्होंने एक साउथ अफ्रीकन महिला से शादी की थी और जब साउथ अफ्रीका को क्रिकेट से रंगभेद के चलते निष्कासित कर दिया गया था तो 1982 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच का एक मैच कैंसिल कर दिया गया था. कारण था जैकमेन का टीम में होना. जैकमेन के अफ्रीकी कनेक्शन के चलते इनका काफी विरोध हुआ था. #5 डगलस जरडिन
जन्म- बॉम्बे (मुंबई)
साल 1932-33 की एशेज सीरिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चर्चित बॉडीलाइन अटैक कराने वाले इंग्लिश कप्तान डगलस जरडिन का भी इंडिया कनेक्शन है. इनका जन्म 23 अक्टूबर 1900 को बॉम्बे में हुआ था. डगलस के पिता मैलकम जरडिन ने भी क्रिकेट खेली थी और वो बॉम्बे के एक स्कूल में क्रिकेट सिखाते थे. 9 साल की उम्र में डगलस अपनी मां के पास स्कॉटलैंड चले गए और वहीं क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बैट्समेन ने ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमेन को रोकने के लिए बॉडीलाइन अटैका का सहारा लिया था. इसमें गेंद इतनी तेज और बॉडी की हाइट पर फेंकी जाती थी. कई खिलाड़ी घायल हुए थे. Also Read:
साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़का
कौन है ये बॉलर जिसने इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?
विदर्भ 61 साल के इंतजार के बाद रणजी चैंपियन बना है, कारण ये 24 साल का लड़का है
वीडियो भी देखिए-












