The Lallantop

4 शहर, 17 मर्डर, 2 सुसाइड, 21 जानें गईं

बीते दिनों हुए इन खूनों से अखबारों के पन्ने लाल हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
**
मर्डर कर फरार हुए लौंडे खुद ऐक्सीडेंट में मर गए
अनुज और हिमांशु नाम के दो लड़कों में रुपयों को लेकर कुछ मैटर हो गया. तो हिमांशु ने अपने दोस्त शादाब की मदद से अनुज का खून कर दिया.
अनुज
अनुज

बात लखनऊ की है. शुक्रवार को हिमांशु अनुज के घर पहुंचा. अनुज के पापा के पैर छुए और अनुज को बुलाने के लिए कहा. हिमांशु अनुज को कुछ दूर लेकर गया. और फिर दोस्त शादाब की मदद से अनुज को गोली मार दी. उसके बाद हिमांशु और शादाब फरार हो गए.
हिमांशु और शादाब
हिमांशु और शादाब

हिमांशु को अनुज के पापा पहचानते थे. खूनी की पहचान तुरंत हो गई. पुलिस ने हिमांशु की खोजाई शुरू कर दी. इसी दौरान खबर आई कि हिमांशु और शादाब खुद ही रोड ऐक्सीडेंट में मर गए. बहराइच के पास दोनों की बाइक लकड़ियों से लदे एक ट्रक के नीचे आ गई.
***
बॉयफ्रेंड ने किया महबूबा के एक्स का खून, लाश सरयू में बहाई
अयोध्या की बात है. राजकुमार और पुष्पा प्यार करते थे. लेकिन टाइम के साथ पुष्पा को ज्ञान प्रकाश से प्यार हो गया. 23 फरवरी को पुष्पा ने राजकुमार को एक सीमेंट गोदाम के पीछे मिलने के लिए बुलाया. इसी बीच पुष्पा का नया बॉयफ्रेंड वहां आ गया. वो दोनों को साथ देखकर भड़क गया. और अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजकुमार को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला. फिर लाश को लादा एसयूवी पर. और सरयू पुल से नदी में फेंक दिया.
जब पुलिस ने पुष्पा और राजकुमार की कॉल डिटेल्स निकालीं, तो पता चला पुष्पा ने राजकुमार को मिलने के लिए बुलाया था. फिर पूछताछ हुई और सच सामने आया.
पुलिस ने पुष्पा और ज्ञान प्रकाश के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लेकिन राजकुमार की लाश अब भी नहीं मिली है.
***
परिवार के 14 लोगों का खून कर खुद को फांसी लगाई
नवी मुंबई में काम करने वाले हसनैन वारकर ने अपनी पत्नी, मां, पिता और बहनों समेत 14 लोगों का गला काट कर खून कर दिया. अपनी 3 महीने की बच्ची को छोड़ किसी को नहीं छोड़ा. मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल थे.
हसनैन मुंबई से 45 किलोमीटर दूर कसारवाडवली गांव में रहता था. बीते रविवार उसपर खून सवार हो गया और एक एक कर के अपने ही घर के 14 लोगों का गला रेत दिया. ये खून उसने रात को दो से ढाई बजे के बीच किए.
हसनैन ने अपनी तीन शादीशुदा बहनों को डिनर पर घर बुलाया था. पुलिस को शक है कि हसनैन ने खाने में नशे की दावा मिला दी थी. जब सब लोग सो गए, हसनैन गोश्त काटने वाला चाकू लेकर उठा, और एक एक करके सबको मारता गया. हसनैन की एक बहन सुबिया खुद पर हमला होने के पहले जाग गई. जैसे ही हसनैन चाकू लेकर उसकी तरफ बढ़ा, वो उसे धक्का देकर भाग गई. सुबिया के चेहरे पर चोट आ गई, और बहते हुए खून के साथ उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया. इसके बाद हसनैन ने खुद को फांसी लगा ली.
शोरगुल से पड़ोसी जाग गए और हसनैन के घर आए. तब लगभग 3:15 बजे 21 साल की सुबिया को घर की एक खिड़की से निकाला गया.
लगभग 4 बजे जब पुलिस मेन दरवाजा तोड़कर घुसी, तो उन्हें हसनैन की लाश मिली. जिसने मरने के बाद भी चाकू पकड़ा हुआ था.
सुबिया ने पुलिस को बताया कि हसनैन ने चार साल पहले भी इस तरह की हरकत करने की कोशिश की थी. तब घर वालों ने उसे एक 'बाबा' को दिखाया था. वैसे तो हसनैन एक शांत और शर्मीला लड़का था. पर कभी कभी जब किसी बात से चिढ़ जाता तो कहता, "सबको खत्म कर दूंगा." लेकिन उसकी धमकियों को कोई सीरियसली नहीं लेता.
पुलिस को अब तक मर्डर करने का कोई कारण नहीं मिला है. लेकिन पुलिस के मुताबिक ये प्रॉपर्टी का इशू हो सकता है.
***
शादी के एक महीने बाद ही उठी दूल्हा-दुल्हन की अर्थी
और कारण कोई एक्सीडेंट नहीं, मर्डर था.
पीलीभीत की घटना है. अभी जनवरी में ही नवल किशोर और संध्या की शादी हुई थी. बीते शनिवार किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 3:15 बजे पति ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया. पत्नी तो फौरन मर गई. गोली की आवाज से भीड़ जमा होने लगी. और इसी बीच पति ने खुद को गोली मार ली.
दोनों की लाशें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement