पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति को पब्लिक पार्क में जिंदा जलाया
दिल्ली के नंद नगरी की घटना है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली के नंद नगरी में शुक्रवार को 30 साल के एक आदमी को उसकी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने जिंदा जला दिया. पीड़ित को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां कल रात उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पर उसका एक साथी अभी भी फरार है. विनोद खांडेवाल पेशे से एक ऑटो ड्राइवर था. अपने परिवार के साथ दिल्ली के नंद नगरी में रहता था. उसे पता नहीं था कि उसकी बीवी ने सोनू नाम के लड़के से अफेयर था. 19 फरवरी को जब वो अपने घर आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. किसी ने उसको बताया कि उसकी पत्नी किसी सोनू नाम के लड़के के साथ रह रही है. वो फौरन पुलिस के पास गया अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाने. वहां उसने पुलिस को बताया कि उसे सोनू नाम के एक आदमी पर शक है. सोनू ने ही उसकी पत्नी को किडनैप किया है. पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया. विनोद ने फेसबुक पर एक स्टेटस डाला जिसमें उसने लिखा कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही. पुलिस का कहना था कि विनोद की पत्नी अपनी मर्जी से सोनू के साथ रह रही है. जब से विनोद को इस बात को पला चला कि उसकी बीवी सोनू के साथ रहती है तो अक्सर वो सोनू के घर पहुंच जाता. उसकी पत्नी ने उसे बोल दिया था कि वो अपनी मर्जी से रह रही है. फिर भी विनोद और सोनू इस मसले पर भिड़े रहते थे. रोज के इस किच-किच से छुटकारा पाने के लिए सोनू ने विनोद को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक शुक्रवार की रात को करीब 11 बजे विनोद एक पार्क में बैठा था. सोनू अपने साथी के साथ वहां आ धमका. दोंनों के हाथ में केरोसिन से भरे हुए दो बोतल थे. विनोद और सोनू के बीच खूब बहस हुई. सोनू ने विनोद से कहा कि तुम्हारी पत्नी हमेशा मेरे साथ रहेगी. इस बात से विनोद चिढ़ गया और बहस झगड़ा बन गया. इसी बीच सोनू और उसके साथी ने विनोद पर केरोसिन डाल दिया. और उसके बदन में आग लगा दी. विनोद ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई. उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया. जहां कल रात उसकी मौत हो गई. मरने से पहले उसने पुलिस को बयान दिया कि सोनू और उसका साथी उसकी हालत के लिए जिम्मेदार हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)








