The Lallantop

बॉयफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए एंकर ने किया सुसाइड

उसका बॉयफ्रेंड कनाडा में रहता है. वीडियो कॉल पर थी और इसी दौरान कहासुनी हो गई. उसने वीडियो कॉलिंग जारी रखते हुए गले में दुपट्टा बांध लिया और....

Advertisement
post-main-image
निरोशा.
तेलंगाना के सिकंदराबाद में 23 साल की एक तेलुगू टीवी एंकर ने बुधवार को जान दे दी. पुलिस के मुताबिक, के. निरोशा ने अपने पेइंग गेस्ट हॉस्टल में फांसी लगाने के ठीक पहले एक फोन कॉल किया था. NImisha पुलिस के मुताबिक, निरोशा अपने बॉयफ्रेंड रित्विक के साथ वीडियो कॉल पर थी. रित्विक कनाडा में रहता है. इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई. निरोशा ने सुसाइड करने की धमकी दी और फिर गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से बांधने लगी. बताया जा रहा है कि इस दौरान वीडियो कॉलिंग चल रही थी और रित्विक यह देखकर घबरा गया. उसने तुरंत निरोशा के रिश्तेदारों को फोन किया. NImisha3 पुलिस का कहना है कि उनके पास आधी रात के करीब निरोशा के एक रिश्तेदार का फोन आया. उन्होंने निरोशा को बचाने के लिए कहा. लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, निरोशा की मौत हो चुकी थी और उसका फोन ऑफ हो चुका था. NImisha4 निरोशा इससे पहले एक और चैनल के लिए रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी थी. फिर जेमिनी म्यूजिक चैनल में उसे एंकर की जॉब मिल गई. बताया जा रहा है बॉयफ्रेंड से वीडियो चैट करने से ठीक पहले निरोशा ने चित्तूर में अपने पेरेंट्स से फोन पर बात की थी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
Advertisement