The Lallantop

सामने आया श्रीकांत त्यागी का बीजेपी कनेक्शन! डेढ़ साल तक यूपी पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रही थी

त्यागी मोदीनगर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहा था लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया!

Advertisement
post-main-image
श्रीकांत त्यागी का बीजेपी से कनेक्शन (फोटो- आजतक)

नोएडा (Noida) की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के बीजेपी (BJP) से लिंक होने की खबर सामने आ रही है. 2018 की एक चिट्ठी से पता चलता है कि श्रीकांत त्यागी के बीजेपी से संबंध थे. 27 अगस्त 2018 के नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) में साफ कहा गया है कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी किसान मोर्चा की युवा किसान समिति के राष्ट्रीय सह-संयोजक हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रीकांत त्यागी का बीजेपी लिंक

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बीजेपी नेता ने ही पुष्टि की है कि चिट्ठी असली है. नेता ने बताया-

“त्यागी अगस्त 2018 से अप्रैल 2021 तक टीम का हिस्सा रहा. किसान मोर्चा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी की जरूरत के चलते ये विंग बनाया गया था. उस समय कई लोगों को नियुक्त किया गया था. त्यागी के अलावा मीडिया सलाहकार, सोशल मीडिया सलाहकार और सचिव जैसे पदों पर लगभग 20 नियुक्तियां की गईं थी.”

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी बीजेपी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि त्यागी मोदीनगर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहा था लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया.

मामले पर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया

“त्यागी को डेढ़ साल तक पुलिस सुरक्षा भी मिली थी. जिला समिति की रिपोर्ट के आधार पर खतरे की आशंका के चलते उसे अक्टूबर 2018 और फरवरी 2020 के बीच सुरक्षा दी गई. फरवरी 2020 के बाद सुरक्षा हटा दी गई थी.”

Advertisement

त्यागी के इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं 2019 तस्वीरों में वो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिख रहा है. एक फोटो में वो मंच से एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भी नजर आ रहा है.

इस मामले में BJP के कई नेताओं के भी बयान सामने आए हैं. उनका कहना है कि श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है. गौतमबुद्धनगर से बीजेपी सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा था-

“मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये व्यक्ति हमारी पार्टी से जुड़ा नहीं है. हो सकता है कि उसने किसी पार्टी नेता के साथ फोटो क्लिक की हो.”

बता दें नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने पेड़ लगाने के विवाद में महिला से गालीगलौज और बदसलूकी की थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और श्रीकांत त्यागी पर FIR दर्ज की गई. उसकी तलाश में अब तक कई ठिकानों पर पुलिस छापा मार चुकी है. त्यागी के खिलाफ नोएडा में अब तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.

देखें वीडियो- नोएडा पुलिस ने खंगाली महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की क्राइम हिस्ट्री

Advertisement