स्थानीय पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक लीडर एमवी अनिल को गिरफ्तार किया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा, केंद्र में सत्ता में बैठी बीजेपी की यूथ पार्टी है.लड़की, जिसका नाम धन्यश्री है, के सुसाइड नोट में अनिल का नाम था. अनिल के अलावा 4 और लोगों का जिक्र था. सुसाइड नोट में लिखा था कि वो इन पांच लड़कों के हाथों और धमकियां नहीं झेल सकती. लड़की ने ये भी लिखा था कि उसके किसी मुसलमान लड़के के साथ संबंध नहीं थे और उसके बारे में झूठ फैलाए गए हैं.

वो मैसेज जो धन्यश्री की सुसाइड का कारण बना.
बता दें कि लड़की की तस्वीर एक लड़के के साथ इन लड़कों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी. तस्वीर में लड़के को धर्म से मुसलमान और लड़की का प्रेमी बताया था. जिसके बाद हिंदूवादी युवा लड़की के ऊपर बरस पड़े थे, उसको परेशान कर रहे थे.
धन्यश्री की मां ने बताया कि बजरंग दल का एक कार्यकर्ता, जिसका नाम संतोष है, धन्यश्री को अक्सर फोन कर धमकियां दिया करता था. उससे पूछता कि उसने कुछ तस्वीरों में (मुसलमान लड़कियों की तरह) अपना सर क्यों ढंक रखा है. संतोष ने धन्यश्री की मां को आकर चेतावनी भी दी थी कि वो अपनी बेटी को 'कंट्रोल' करें. वो धन्यश्री को धमकी देते हुए उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देता था.

धन्यश्री
जिस रात लड़की ने सुसाइड किया, उस शाम पांचों लड़के उसके घर पहुंच गए थे. जहां उसकी मां के सामने उन्होंने लड़की पर ये आरोप लगाए कि वो एक मुसलमान लड़के के साथ घूमती है और 'लव जिहाद' के रास्ते चल पड़ी है. घर में ये तमाशा देखकर लड़की ने अपनी जान दे दी.

शिकायत की कॉपी
पुलिस ने उस तस्वीर पर कमेंट करने वालों के नाम भी नोट कर लिए हैं, जिन्होंने फेसबुक पर धन्यश्री को बुरा-भला कहा था. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर जिसने भी लड़की को तंग किया था, उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
धन्यश्री एक नाज़ुक उम्र में थी. हालांकि वो लगातार मना करती रही, कि उसके किसी लड़के से संबंध नहीं थे. जब संबंध नहीं थे, तब उसको सुसाइड की ओर धकेल दिया गया. अगर उसका सचमुच कोई मुसलमान बॉयफ्रेंड होता तो जाने उसके साथ क्या करते.
पढ़ें: लाइवस्ट्रीमिंग में बोली लड़की, 'बॉयफ्रेंड की वजह से कर रही हूं सुसाइड'














