The Lallantop

36 रुपये में पाकिस्तान से इंडिया, 1947 का रेलवे टिकट देख आंखें फटी रह जाएगी

लोग बोले- 'पहुंच गए थे ना.'

Advertisement
post-main-image
1947 का ट्रेन टिकट वायरल (फोटो-फेसबुक/इंडिया टुडे)

करीब 75 साल पुराना एक ट्रेन टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तारीख है 17 सितंबर 1947. यानी विभाजन के ठीक एक महीने बाद. पुराना सा ये टिकट देखकर पता चलता है कि सफर पाकिस्तान के रावलपिंडी से शुरू हुआ और अमृतसर पर खत्म हुआ (75 year old Train Ticket Viral). टिकट पर यात्रियों की संख्या नौ है. कुल कीमत 36 रुपये और 9 आना. यानी भारत-पाकिस्तान के बीच तब रेलवे का किराया 4 रुपये और एक आना होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

थर्ड एसी का ये टिकट कोनों से फटा हुआ है. माना जा रहा है कि कोई परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आया होगा. फेसबुक पर इस टिकट की तस्वीर पाकिस्तान रेल लवर्स नाम के पेज ने शेयर की है.

पुराने टिकट पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जिस भी इंसान ने इस टिकट को संभाल कर रखा है, उसने मानो बहुत ही कीमती धरोहर को संजोकर रखा है. एक अन्य यूजर ने लिखा- 

Advertisement

यह बहुत ही दुर्लभ टिकट हैं. इसको अभी तक संभाल कर रखना बहुत ही बड़ी बात है. ये म्यूजियम में रखने के लिए हैं ताकि सभी इस धरोहर को देख सकें.

एक और यूजर ने लिखा-

उम्मीद करता हूं कि वो परिवार सही सलामत पहुंच गया होगा. 

Advertisement

कुछ यूजर्स ने इस टिकट को फ्रेम करवा कर संभालने की नसीहत दी तो कुछ यूजर ने इसे नकली बताया. 

इन दिनों सोशल मीडिया पर इस तरह के कई पुराने बिल और टिकट वायरल हो रहे हैं. लोगों की  हाल ही में 36 साल पुराने एक बिल की फोटो वायरल हुई थी जिससे पता लगा कि साल 1985 में एक बुलेट की कीमत महज 19,000 रुपये थी. आज वही बुलेट 2 लाख रुपये में भी नहीं आती. उससे पहले एक पुराने वेडिंग कार्ड की फोटो भी वायरल हुई थी. डोसे, बुलेट, साइकिल, दाल मखनी समेत कई चीजों के पुराने बिल भी काफी देखे गए हैं.

वायरल हो रहा टिकट असली है या नकली, इस बात की पुष्टि लल्लनटॉप नहीं करता. 
 

वीडियो: पड़ताल: पठान की रिलीज़ से पहले शाहरुख खान का वीडियो वायरल लेकिन सच कुछ और निकला

Advertisement