The Lallantop

19 साल की लड़की बयां कर रही है रेप के बाद की बेबसी

जब आपके हाथों को किसी के कठोर हाथ जकड़ लें और आपकी मर्जी के बगैर आपको छुएं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब आपके हाथों को किसी के कठोर हाथ जकड़ लें और आपकी मर्जी के बगैर आपको छुएं तो कैसा लगता है, इसे समझाना बहुत मुश्किल है. जिस लड़की या लड़के का यौन शोषण हुआ है, वही बता सकते हैं कि उस समय कितना कमजोर और असहाय महसूस होता है. 19 साल की एक लड़की ने इसी फीलिंग को एक तस्वीर में कैद किया है. और कॉलेज के लिए प्रोजेक्ट के तौर पर बनाई गई ये तस्वीर उसने ट्विटर पर अपलोड कर दी. जिसके बाद ये तस्वीर न सिर्फ वायरल हो रही है, बल्कि कई औरतों, पुरुषों और शोषित लोगों को निशब्द कर दे रही है. देखिए तस्वीर: touch impact ज़ूम करने पर दिखेगा: touches एमा क्रेंज़र ने एक दोस्त की तस्वीर खींची, और एक बड़े कागज़ पर उसका प्रिंट ले लिया. उसके बाद अपनी उंगली से अलग-अलग रंग लेकर उस पर एक मैप बनाया. एमा का ये प्रयोग कम से कम संसाधनों में बना एक अच्छा और पावरफुल आर्ट पीस है जिसे लाखों लोगों ने शेयर किया है. https://twitter.com/cheezitfan1/status/823611198734299137

Advertisement
Advertisement