The Lallantop

कोरोना को लेकर बुरी खबर, भयानक तेजी से बढ़ने लगे केस!

दिल्ली में केसों में आई तेजी, दूसरे राज्यों में भी स्थिति बदली!

Advertisement
post-main-image
देश में बढ़ रहे कोरोना केस (फोटो-आजतक)

देश में कोरोना मामले (Coronavirus Cases) एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2 अगस्त को 13 हजार 734 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए. इससे एक दिन पहले यानी 1 अगस्त को 16 हजार 464 नए मामले सामने आए और 27 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो गई. इसके साथ ही देश में मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 26 हजार 430 हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मामलों की संख्या थोड़ी कम होकर 1,39,792 हो गई है. पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 17,897 है. वहीं भारत में अब रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है. वैक्सीनेशन की बात करें तो मंगलवार सुबह तक भारत में 204 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है.

दिल्ली में भी बढ़े कोविड-19 केस

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट पिछले छह महीनों में सबसे ज्यादा 11.41% तक पहुंच गई है. दिल्ली में सोमवार को 822 ताजा मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई. इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में सकारात्मकता दर 11.79% दर्ज की गई थी.

Advertisement

दिल्ली में कोविड ​​​​के मामले बढ़कर 19,56,593 हो गए हैं. वहीं मरने वालों की संख्या 26,313 हो गई. शहर में रविवार तक लगातार पांच दिनों तक रोजाना 1,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

पिछले दिनों के कोविड आंकड़े
तारीखमामले 
31 जुलाई 1,263 केस
30 जुलाई1,333 केस
29 जुलाई 1,245 केस
28 जुलाई 1,128 केस
27 जुलाई1,066 केस 
इन राज्यों में भी बढ़े केस 

राज्यों के हिसाब से कोरोना मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में 30 जुलाई को 2,087 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. वहीं कर्नाटक में 1886 मामले सामने आए थे. तीसरे नंबर पर केरल का नाम था, जहां 1595 कोरोना के मामले मिले थे. तमिलनाडु में 1548 और दिल्ली में 1333 केस सामने आए थे. इन पांच राज्यों से मिले कोरोना केस, देश में कुल कोरोना मामलों का 42.96% फीसदी थे. अकेले महाराष्ट्र की भागीदारी ही 10.61 फीसदी थी.

देखें वीडियो- केंद्र सरकार में कोरोना काल में बुजुर्गों की ट्रेन सब्सिडी रोकी, अब हमेशा के लिए खत्म कर दी

Advertisement

Advertisement