The Lallantop

30 फीट गहरे कुएं से पानी निकालने में डूबा 11 साल का लड़का

महाराष्ट्र में सूखे के हालात बदतर होते जा रहे हैं. वहां दो हफ्तों में ये दूसरे बच्चे की मौत हुई है. वो बच्ची लू लगने से मरी थी, ये बेचारा पानी निकालने में चला गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित जिलों में एक जगह है बीड़. गुरुवार को बीड़ में 11 साल का सचिन कुएं में डूब कर मर गया. कुएं का पानी लगभग 30 फीट नीचे चला गया था. यह कुआं इस इलाके के उन कुछ कुओं में है जिनका पानी बचा हुआ है. वह सुबह पानी लेने निकला था. फिसल कर कुएं में गिर गया. उसको निकाला जाता इससे पहले जान जा चुकी थी. वीडियो सामने आया है. उसमें गांव वाले उसकी बॉडी निकालते दिख रहे हैं. कोशिश की जाती है कि किसी तरह से उसकी जान बचा ली जाए. लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस कांस्टेबल दिनकर पुरी बताते हैं, कुएं के पास से उसकी साइकिल और पानी का डिब्बा भी मिला. ये देख कर लगता है वो पानी निकालने की कोशिश में डूबा होगा. सचिन का गांव उन गावों में से है जो सूखे से सबसे ज्यादा परेशान है. वाटर टैंकर आते हैं और पानी कुएं में उड़ेल कर चले जाते हैं. लेकिन इससे पानी के लेवल में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता. https://www.youtube.com/watch?v=rRZ7rZBeJ-A पिछले एक हफ्ते में बीड़ में ये दूसरे बच्चे की मौत हुई है. रविवार को भी 12 साल की योगिता की मौत हो गयी. उसे घर से दूर पानी लाने जाना पड़ा. एक बार नहीं पांच पांच बार. वो भी इस तेज धूप में. जहां टेम्प्रेचर 42 के पार जा रहा हो. घर वाले बताते हैं कि वो बीमार भी थी. जिससे उसे हार्ट अटैक हुआ. और उसकी जान चली गयी. लोगों का कहना है, पानी की बहुत किल्लत है. घर के हर आदमी को पानी लाने जाना होता है.

Advertisement
Advertisement