The Lallantop

बुक फेयर में जाओगे तो मिलेंगे ये दस भांति के लोग

किताबों के अलावा लोग भी मिलते हैं, हम गए तो कुछ खास लोग दिखे. ये वाले आपको भी दिखते होंगे.

Advertisement
post-main-image
Photo Source- फेसबुक दिल्ली बुक फेयर के पेज से साभार, Symbolic image मात्र.
हर बुक फेयर में किताबें आती हैं. लोग आते हैं. पढ़ाकू आते हैं, छद्म-पढ़ाकू भी आते है, बुक फेयर हों तो लेखक भी आते हैं, बुक फेयर लेखकों का सालाना उत्सव होता है. टाइमलाइन फोटोज की मात्रा में बढ़ोत्तरी का अवसर होती है. ये वो समय है जब प्रकाशक अपने आलस का कंबल छोड़ निकलते हैं, सर्दियों में घुटनों के जोड़ खोलते हैं. बुक फेयर में कुछ जेबकतरे आते हैं, हम उन लेखकों के लिए नहीं कह रहे जो अपनी झिलाऊ किताबें दोस्ती के नाम पर टेका देते हैं. असल जेबकतरे आते हैं. कुछ ख़ास किस्म के लोग भी आते हैं. कुछ शिकारी आते हैं, ये तलाश में होते हैं किसे चने के झाड़ पर चढ़ाकर अगले साल के लिए आपको ही लेखक बना दें. लिस्टिकल के नाम पर वेबसाइट्स आपको ऐसे दस लोगों से मिलवाती हैं. आपको ऐसे लिस्टिकल्स से बचना चाहिए. बस ये वाला पढ़ लीजिए.

Advertisement
Advertisement