ये कहानी है एक आइलैंड की. एक आइलैंड जहां नारियल बहुत होते थे. हालांकि नारियल से ज्यादा कीमती थी नारियल की जटाएं. जिनका इस्तेमाल खासकर रस्सी बनाने के लिए होता था. जिसके चलते जहाजियों और नाविकों के बीच इसकी जबरदस्त मांग थी. आइलैंड जिस देश का हिस्सा था. एक बार उस पर विदेशियों ने आक्रमण किया. समंदर के रास्ते. आइलैंड देश के किनारे था. उन्होंने जब देखा कि द्वीप पर कॉयर की भरमार है. वे टूट पड़े. आइलैंड पर कब्ज़ा कर लिया. आइलैंड में रहने वाले लोग परेशान थे. उनके बहुत से लोगों को मारा गया था. लेकिन उनके पास हथियार नहीं थे. बदला लेते भी तो कैसे. फिर एक रोज़ एक हीरो खड़ा हुआ. उसने आक्रमणकारियों से न सिर्फ बदला लिया. बल्कि इस कवायद में जान दे दी. हीरो की याद में फिर उस आइलैंड के लोगों ने एक मस्जिद बनाई. जिसका नाम था ‘साँपों वाली मस्जिद’ पूरी कहानी जानने के लिए देखें तारीख का आज का एपिसोड.
तारीख: ये सांपों वाली मस्जिद क्या है?
पुर्तगाली जब पहली बार भारत आए. उनकी नज़र पड़ी लक्षद्वीप द्वीप समूह पर. लेकिन इनमें सिर्फ 10 ऐसे थे जिनमें इंसान रहते थे. इनमें सबसे खास था अमिनदीवी या अमिनी द्वीप. इस द्वीप पर ढेर नारियल होता था. जिसे लेकर लड़ाई शुरु हो गई. बहुत से लोग मारे गए. बदला लेने के लिए उनके पास हथियार भी नहीं थे. लेकिन इस बीच खड़ा हुआ एक हीरो...
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












