काला कोट पहने एक महिला अदालत के अंदर दाखिल होती है. और चुपचाप एक जगह जाकर खड़ी हो जाती है. अंदर एक मर्डर केस की सुनवाई शुरू होने वाली थी. मुलजिम कठघरे में खड़ा था. जज साहब अपनी कुर्सी पर बैठे थे. और वकील तैयारियों में लगे थे. तभी अचानक भरी अदालत में एक गोली की आवाज आती है. गोली सीधे जाकर मुलजिम को लगी थी और वो वहीं गिर पड़ा था. लोगों की नजर पीछे घूमी. पिस्तौल काले कोट वाली महिला के हाथ में थी. गोली चलाने के बाद उसने अपना हाथ नीचे किया और चुपचाप खड़ी हो गई . पुलिस पकड़ने आई तो उसने कोई विरोध भी नहीं किया. उसके चेहरे में एक अजीब शांति थी. मानों अदालत की प्रक्रिया पूरी हो गयी हो. ‘मुजरिम’ के साथ न्याय हो गया हो. पूरा किस्सा जानने के लिए देखें वीडियो.
तारीख: जब भरी अदालत में एक मां ने लिया अपनी बेटी की मौत का बदला!
आज हम सुनाएंगे कहानी एक कातिल की. जिसने सबके सामने एक हत्या को अंजाम दिया. उसे सजा भी हुई. लेकिन फिर भी पूरा देश उसे हीरो मानता रहा.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












