The Lallantop
Logo

तारीख: कहानी पाकिस्तान की उस शिकस्त की, जिसमें हुआ दुनिया का सबसे बड़ा सरेंडर

पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने युद्ध के 13वें दिन हथियार डाल दिए थे.

Advertisement

तारीख़. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख़ से जुड़ी हुई भारत की ऐतिहासिक कहानियां. आज 16 दिसंबर है. और आज की तारीख का संबंध है बांग्लादेश मुक्ति के युद्ध से. 1971 युद्ध की बात है. पूर्वी और पश्चिमी बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई थी. उस दौरान एक दिन इंदिरा के डॉक्टर उन्हें देखने उनके घर पहुंचे. उन्होंने पाया कि जंग से बेफ़िक्र इंदिरा अपने दीवान की चादर बदल रही हैं. इंदिरा बिल्कुल रिलैक्स्ड थीं. मानो उन्हें जीत का पक्का भरोसा हो. हो भी क्यों ना, आर्मी के कमान संभाल रहे मानेकशॉ ने उनसे कहा था, ‘अगर अमेरिका परमाणु युद्ध छेड़ दे, तब मैं कुछ नहीं कर सकता. वरना मेरा वादा है. हम ये लड़ाई किसी भी कीमत पर जीतेंगे.’ हालांकि, बाद के दिनों में मानेकशॉ कहते थे, ‘अगर अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए अपनी फौज भेजी होती, तो ज्यादा अच्छा होता. फिर मुझे इस बात का फख्र होता कि हमने बस पाकिस्तान को ही नहीं, बल्कि अमेरिका को भी हराया है.’ देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement