The Lallantop

इस सुपरहिट गाने को अपनी आवाज देकर मीका सिंह ने बेमौत मार दिया

हर दशक में इस गाने को फिर से रिलीज किया गया है लेकिन इतना बुरा कभी नहीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक कपूर्स की फिल्म आने वाली है. मुबारकां. इसमें अनिल कपूर तो हैं ही, उनके बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं. इसलिए ढेर सारे कपूर्स. तैयारी जोर शोर से चल रही है. 28 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म क्या है ये तो देखने वाले बताएंगे. फिल्म में एक बहुत अच्छे गाने का राम नाम सत्य किया गया है. गाने के बोल हैं 'हवा हवा.' हवा हवा गाने का ध्यान आते ही एक नॉर्मल संगीत प्रेमी का दिल हसन जहांगीर के गाने की बीट पर धड़कने लगता है. लेकिन मुबारकां फिल्म में जो हवा हवा गाना है, वो ओरिजनल गाने की राख है. मतलब इतनी बुरी तरह से गाने के बोलों और धुन की रेड़ पीटी गई है कि आपको दया आ जाएगी. मीका की एवरेज आवाज पर अर्जुन कपूर और इलियाना का बेकार डांस और गाने में पिरोए गए बेकार से बोल इस गाने को कितना अझेल बना देते हैं, देखकर फैसला कीजिए. 'बॉयफ्रेंड बना ले...' मतलब सीरियसली :P इस गाने से आपका जितना नोस्टैल्जिया जुड़ा रहा होगा, मुझे यकीन है धराशायी हो गया होगा. इसलिए उसको फिर से कुरेदते हुए पहले इसके कथित ओरिजनल वर्जन पर चलते हैं. 80 के दशक के आखिरी सालों में ये गाना आया था. पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर इस एक गाने की वजह से दुनिया की नजर में आ गया था. दरअसल ये गाना ओरिजनल नहीं था. अपने यहां जैसे इंस्पायर होने की दुर्घटनाएं बहुत होती हैं न, वहां भी हुई थी. ये गाना एक इरानी सिंगर कुरोश यैग्मेई के गाए फारसी गाने 'हवर हवर' से इंस्पायर था. ये गाना 70s में आया था. इसके सिंगर की कहानी और मारक है. म्यूजिक के साथ पैदा हुआ ये आदमी 1979 में किनारे लगा दिया गया. इसी साल ईरान में क्रांति हुई थी और वहां कट्टर इस्लामिक सरकार बन गई थी. गीत संगीत पर बैन लग गया. कुरोश के तमाम दोस्त रिश्तेदार ईरान छोड़कर चले गए. इन लोगों को देश के दुश्मन की तरह देखा जाने लगा. पिछले साल कुरोश का एक अलबम रिलीज हुआ जो उन्होंने 12 साल पहले बनाया था. उनका हवर हवर ये रहा. 1989 में एक फिल्म आई थी बिल्लू बादशाह. ये गोविंदा का जमाना था. इस फिल्म में हसन जहांगीर के हवा हवा गाने को 'जवां जवां' बना के यूज कर लिया गया. गोविंदा ने गाया. गाना तो चल गया लेकिन उसका कलेजा निकल गया. सदी बदलने को थी. 1999 चल रहा था. रिमिक्स का दौर जस्ट शुरू ही हुआ था. शंकर महादेवन ने भी हवा हवा का रिमिक्स वर्जन गा दिया. डांस मस्ती इंस्टैंट कर्मा नाम के अलबम में ये गाना आया था. उस पीढ़ी को ये बहुत पसंद आया था क्योंकि साथ में शोले के करेक्टर्स की मिमिक्री भी थी. 2012 में चालीस चौरासी फिल्म आई थी. फिल्म में लंबी स्टारकास्ट थी. नसीरुद्दीन शाह, केके मेनन, अतुल कुलकर्णी और रवि किशन जैसे धुरंधर थे इसमें. इस फिल्म में भी टी सीरीज ने हवा हवा गाना घुसा दिया था. लेकिन उसके साथ उतना कांड नहीं कर पाए थे जो अबकी बार मुबारकां में किया है. टी सीरीज ऐसे कांड करने में माहिर है. इससे पहले मशीन फिल्म में एक गाना इन्होंने वापस उठाया था. झाड़ पोंछ कर पब्लिक के सामने पटक दिया था. गाना था मोहरा फिल्म का "तू चीज बड़ी है मस्त मस्त." ये गाना जितना मस्त था, इसे उतना ही रद्दी बना दिया गया. गुलशन कुमार ने हिंदी के पुराने गानों, पाकिस्तानी गानों, इरानी गानों यानी सारी दुनिया के म्यूजिक को उठाकर पूरी कंपनी खड़ी कर दी. कहने वाले ये भी कहते हैं कि टी सीरीज ने हिंदी संगीत को नई पहचान दी. लेकिन ओरिजनल नाम की भी तो कोई चीज होती है कि नहीं? आशिकी फिल्म के सुपरहिट गानों से लेकर सारे अच्छे गानों पर पाकिस्तानी आकर क्लेम कर ले जाते हैं कि ये तो हमारा है. इस गाने को हमारे यहां नूर जहां ने गाया है, इस गाने को नसीबो लाल ने गाया है. देखकर इतना कलेजा जलता है कि सारा ही कॉपी किया है या कभी अपना भी कुछ बनाया है?
ये भी पढ़ें:

भारतीय टीवी ने ये सीरियल बनाकर घिनापे की हद पार कर दी है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ओह शाहरुख़, तुमने दिल तोड़ दिया!

इस लड़की को जलाने के लिए राजेश खन्ना ने अपनी बारात का रूट बदला था

Advertisement
Advertisement