हुआ भी कुछ ऐसा ही. सीज़न फोर के एंड में अलीशिया ने वो कर दिया, जो उनसे पहले के बाकी अफसर नहीं कर पाए थे. प्रोफेसर के अड्डे का पता लगा लिया. और अड्डे पे अकेले पहुंचकर तान दी बंदूक प्रोफेसर पर. इससे पहले प्रोफ़ेसर कुछ प्लान बना पाते, ले ज़ंजीर पेंडुलम माफ़िक उल्टा लटका दिया.
वो तो हम फैन्स की दुआओं का असर था कि ऐन वक़्त पर अलीशिया का वॉटर ब्रेक हो गया. अपने प्रोफेसर मेडिकल लाइन के भी एक्सपर्ट निकले और अलीशिया जी की सुरक्षित डिलीवरी करा दी. जिससे अलीशिया जी ने प्रोफ़ेसर को बख्श दिया. या नहीं बख्शा?
ये तो 3 दिसंबर ऑनवर्ड मालूम चल ही जाएगा. लेकिन उससे पहले हम आपको अलीशिया का रोल करने वाली नजवा नमरी की पूरी कहानी सुना देते हैं. और हां नजवा सिर्फ डेंजर रोल नहीं करतीं, खुद भी बहुत डेंजर हैं. ये बात आपको आगे पता चलेगी. संभल के पढ़ना. # नजवा की कहानी नजवा निमरी उर्रूटीकोटेक्सिया. अलिशिया जी का असकी और पूरा नाम. 14 फरवरी 1972 को जन्मी नजवा एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं. फ़ेमस ब्रिटिश रैपर एलेक्स निमिर उर्फ़ एंटिक्स नजवा के कज़िन लगते हैं. नजवा का एक 17 साल का बेटा भी है. जिसका नाम टियो नाबिल है. नजवा के एक्टिंग करियर की शुरुआत 1995 में 'साल्टो एल वाकियो' नाम के शो से हुई थी. एक्टिंग के साथ-साथ नजवा ने फ़िल्मों में गाने गाना भी शुरू कर दिया. 1996 में सिंगर कार्लोस जीन के साथ मिलकर नगमा ने एक बैंड बनाया. नाम रखा नजवाजीन. सिर्फ बैंड में ही नहीं, नजवा ने सोलो भी कई अल्बम निकाली हैं. नजवा ने अपनी पहली फ़िल्म 'साल्टो एल वाकियो' के डायरेक्टर डेनियल कॉपरसोरो के साथ शादी की थी. डेनियल ने ही नजवा की अगली दो फिल्में भी डायरेक्ट की थीं.

नजवा अपने पति डेनियल के साथ.
#इंडिया कनेक्शन हमने आपको बर्लिन और नैरोबी यानी पेड्रो अलोंसो और अल्बा फ्लोरेस का इंडियन कनेक्शन बताया था. अब हम आपको बताएंगे नजवा निमरी के इंडियन कनेक्शन के बारे में. नजमा इंडिया से और इंडिया के कल्चर से उनकी पहचान कराने का क्रेडिट देती हैं अपने भाई को. नजवा कहती हैं वो इंडिया को रंगों के देश के रूप में देखती हैं. नजवा कहती हैं,
"इंडिया का नाम सुनते ही मेरे दिमाग में बहुत से रंग आ जाते हैं. मेरा भाई वाराणसी में रहा करता था. इसलिए मुझे इंडिया के बारे में थोड़ा बहुत पता है. You say India I say Colors"# नजवा कैसे देखती हैं अलिशिया को अपने किरदार अलिशिया के बारे में नजवा कहती हैं,
"मैं कोई मोरैलिटी के कोड नहीं देखती. मोरैलिटी ज़रूरत पर निर्भर करती है. मान लीजिए आप दूसरों की नज़र में सही इंसान नहीं हैं. 'मनी हाइस्ट' में जो चोर हैं, वो अच्छे लोग हैं और जो पुलिस है वो खराब है. इंस्पेक्टर अलीशिया का करैक्टर 'टर्मिनेटर' और 'कोलोंबो' के बीच का है. अलीशिया सिस्टम के मुहैया कराए टूल्स के साथ खेलती है, लेकिन सिस्टम में यकीन नहीं रखती. अच्छा इंसान और बुरा इंसान देखने में एक जैसा ही होता है".#कॉल ऑफ ड्यूटी कॉल ऑफ ड्यूटी वीडियो गेम दुनिया के कुछ सबसे ज़्यादा पॉपुलर गेम्स में से एक है. आप सोच रहे होंगे 'मनी हाइस्ट' के बीच मे वीडियो गेम कहां से ले आए! अरे भई, यूं ही नहीं लाए. ये जो आपकी अलीशिया जी हैं, ये 'कॉल ऑफ ड्यूटी' वीडियो गेम का हिस्सा हैं. इन्होंने गेम की पॉपुलर करैक्टर केट लॉसवेल को अपनी आवाज़ दी है. नजवा ने वीडियो गेम में आवाज़ देने के पीछे कारण बताया था,
"मैंने इस प्रोजेक्ट में काम करने से इसलिए मना नहीं किया था क्योंकि मुझे वर्चुअल वर्ल्ड से जुड़े काम करने में मज़ा आता है. मैं बहुत साइबर फ्रेंडली किस्म की इंसान हूं".कॉल ऑफ ड्यूटी 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुआ था.

नजवा एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं.
#प्रोफ़ेसर और इंस्पेक्टर सिएरा तो साथ में गाना ला रहे 'मनी हाइस्ट' के सीज़न फाइव की शूटिंग पूरी हो चुकी है. सीज़न का दूसरा और आखिरी वॉल्यूम दिसंबर 3 को रिलीज़ होगा. लेकिन निराश मत होइए. शो खत्म होने के बाद भी आप प्रोफेसर और सिएरा को साथ में देख पाएंगे. कुछ महीने पहले नजवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डाली थी. उसमें कहा था कि उनकी नई अल्बम आ रही है. जिसमें उनके साथ अपने प्रोफेसर यानी अलवारो मॉर्टे होने वाले हैं. वीडियो में नजवा के साथ अलवारो भी नज़र आ रहे थे. खबरों के मुताबिक अलवारो और नजवा एक साथ 'एसेसार्ट मास' नाम का गाना करने जा रहे हैं. # टोक्यो या मोनिका में से एक होतीं नजवा नजवा ने सीज़न थ्री में 'मनी हाइस्ट' जॉइन किया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं शो के क्रिएटर एलेक्स पिना ने सीज़न एक में ही नजवा को मेन रोल के लिए एप्रोच किया था. लेकिन उस वक़्त नजवा बिज़ी थीं तो उन्होंने एलेक्स को मना कर दिया था. नजवा ने मीडिया से बातचीत में ये किस्सा बताया था. उन्होंने कहा,
"उन्होंने मुझे मेन करैक्टर प्ले करने के लिए फोन किया था, लेकिन उस वक़्त मैं फ़िल्म शूट कर रही थी. मैं उस वक़्त एक बहुत ही कमाल की फ़िल्म पर काम कर रही थी. इसलिए मैंने एलेक्स को मना कर दिया. उसके बाद 'ला कासा द पापेल' अलग ही लेवल पर चला गया. मैंने एलेक्स पिना को कॉल किया कि मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं. मैं वहां रहना चाहती हूं. जिसके बाद उन्होंने मुझे सिएरा का रोल दिया".# लोकप्रियता फ़िल्म से नहीं, टीवी शो से मिली एक्टिंग और सिंगिंग दोनों में ही दशक से ऊपर समय बिताने के बाद भी नजवा को वो लोकप्रियता नहीं मिली थी, जिसकी वो हकदार थीं. उन्होंने बहुत सी फ़िल्में की. लेकिन लोकप्रियता उन्हें फ़िल्म से नहीं बल्कि टीवी शो से मिली. 2015 में नजवा ने 'विस आ विस' शो से अपना टीवी डेब्यू किया. इस शो से नजवा रातोंरात पॉपुलर हो गईं. जनता और क्रिटिक्स दोनों ने ही नजवा की एक्टिंग की जमकर तारीफ़ की. लेकिन नजवा को उस वक़्त भनक नही होगी कि अभी तो बस शुरुआत है.

नजवा निमरी.
# जब मीडिया के सामने उत्पात किया 'ला कासा द पापेल' में नजवा की एक्टिंग तो तारीफ़ बटोरती है लेकिन वहां उनके व्यवहार को लेकर अक्सर स्पेन के अखबारों में अच्छी बातें नहीं छपती. पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि नजवा ने एक टेंट में पार्टी रख ली थी, जहां उनके सीन्स शूट होने थे. जिस वजह से शूटिंग रोकनी पड़ गई थी. इस मामले के कुछ दिन बाद नजवा सेट से ट्विटर पर लाइव चली गईं. लाइव में उन्होंने वो बोर्ड भी दिखा दिया, जिसमें अगले सीज़न का सीक्रेट प्लान और स्क्रिप्ट लिखी थी. जिसके बाद कई लोगों ने सीज़न से जुड़े कई स्पॉइलर बाहर कर दिए थे. इस वीडियो लीक कांड के कुछ वक्त बाद मीडिया ने एक अवार्ड समारोह के बाहर उनसे सवाल किए. सवालों से खुन्नस खाकर नजवा ने पत्रकारों को लात दिखाई. कैमरा गिरा दिया. नजवा की इस हरकत को मीडिया में खूब उछाला गया. जिसके बाद नजवा को माफ़ी मांगनी पड़ी. नजवा ने ट्वीट कर लिखा,
"उस दिन मीडिया के सामने मेरा व्यवहार सही नहीं था. मैं आप सभी से माफ़ी मांगती हूं. मैं कोई बहाने नहीं बनाना चाहती. मैं ट्रेंड नहीं बनना चाहती".नजवा भले ही ट्रेंड न बनना चाहती हो लेकिन उनका शो ज़रूर ट्रेंड में रहेगा. शो की सफलता का आलम ही ये है.










