The Lallantop
Logo

राजधानीः CM भजनलाल के सामने बीजेपी की मीटिंग में वसुंधरा ने क्या कहा? अटकलें तेज हो गईं

सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में वसुंधरा राजे सिंधिया ने क्या कह दिया कि राजस्थान में अटकलें तेज हो गईं.

Advertisement

बीजेपी की बैठक में वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एक घंटी पर अफसरों ने फोन नहीं उठाया तो फिर उनकी खैर नहीं. इस दौरान मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद थे. बीजेपी की प्रदेश स्तरीय वर्कशॉप के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से बीएल संतोष भी खासतौर से आए थे. आप समझेंगे कि वसुंधरा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मन की पीड़ा उठाई लेकिन राजनीति में सब कुछ इतना सीधा सपाट नहीं होता. वसुंधरा ने कार्यकर्ताओं के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना सीधे राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पर साध दिया. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement