14 फरवरी, 2025 को असम के लोगों ने एक अनोखा नजारा देखा. असम के डिब्रूगढ़ में इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने वहां बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंड और टेक-ऑफ किया. पीएम नरेंद्र मोदी भी खुद एयरफोर्स के C-130 विमान से यहां पहुंचे. देश में पहले भी कई जगहों पर इमरजेंसी के लिए ऐसी लैंडिंग फैसिलिटी बनाई गई हैं, लेकिन असम की ये स्ट्रिप कई मामलों में खास है. असम के डिब्रूगढ़ में बनी फैसिलिटी पर इंडियन एयरफोर्स के C-130J विमान से खुद प्रधानमंत्री ने लैंड किया. ये दुनिया के सबसे भरोसेमंद टैक्टिकल एयरलिफ्टर्स विमानों में से एक हैं. यह विमान छोटी और पूरी तरह तैयार न की गई हवाई पट्टियों पर भी आसानी से लैंड और टेक-ऑफ कर सकता है. हिमालय से लगे इलाके, जैसे लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश, जहां ऊंचाई ज्यादा है और जहां रनवे छोटे व कठिन होते हैं, वहां भी ये विमान आसानी से ऑपरेट करता है. C-130J विमान कार्गो या ट्रांसपोर्ट के अलावा मल्टी-रोल भी है, जो कई तरह के मिशनों को पूरा कर सकता है. क्या है ELF में खास, जानने के लिए देखें वीडियो.
पीएम मोदी के विमान ने असम के इमरजेंसी स्ट्रिप पर लैंडिंग की; क्या है इस विमान की खासियत?
डिब्रूगढ़ में बनी फैसिलिटी पर इंडियन एयरफोर्स के C-130J विमान से खुद प्रधानमंत्री ने लैंड किया. ये दुनिया के सबसे भरोसेमंद टैक्टिकल एयरलिफ्टर्स विमानों में से एक हैं. यह विमान छोटी और पूरी तरह तैयार न की गई हवाई पट्टियों पर भी आसानी से लैंड और टेक-ऑफ कर सकता है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










