The Lallantop
Logo

एयर इंडिया की उड़ान में तेज झटके, एयर होस्टेस चीखी, यात्रियों में मची अफरा तफरी

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में तेज झटकों से कई लोग घायल हो गए. आखिर उड़ान के दौरान क्या हुआ और जांच में क्या पता लगाया जाएगा, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-2379 को 4 अगस्त को तेज झटकों का सामना करना पड़ा. इस दौरान कई यात्री और चालक दल के सदस्य घायल हो गए. विमान के अंदर के वीडियो में खुले सामान रखने वाले बॉक्स, बिखरा सामान और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी दिखाई दे रही है. कुछ यात्रियों ने बताया कि तेज झटकों की वजह से लोग अपनी सीटों से उछल गए. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली के अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- किसान के बेटे से WWE के बीस्ट तक, कहानी ब्रॉक लैसनर की, जिसने तोड़ा था अंडरटेकर का गुरूर

 

Advertisement

Advertisement